Patna Murder Case: अवैध संबंधों ने उजाड़ा घर! पटना में पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

बिहार की राजधानी पटना में एक महिला का परिवार अनैतिक संबंधों की बलि चढ़ गया. दरअसल, महिला अपने देवर के प्यार में इस कदर पागल हो गई कि उसने कुछ ऐसे कदम उठाए, जिनके चलते अब वह अपने प्रेमी देवर के साथ कानून के शिकंजे में है.दरअसल, राजधानी के बिहटा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में बीती 4 मई की रात एक युवक अनिरुद्ध कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

इस घटना को परिवार द्वारा हादसे का रूप देने की कोशिश की गई थी. सबसे बड़ी बात यह रही कि मृतक की पत्नी ने खुद पुलिस को सूचना दी थी कि उसका पति हादसे का शिकार हो गया है. लेकिन मामला तब खुल गया, जब इलाज के लिए ले जाने पर डॉक्टरों ने स्पष्ट कर दिया कि मौत दुर्घटना से नहीं, बल्कि गोली लगने से हुई है. इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी.

पुलिस की जांच में यह सामने आया कि परिवार के कुछ लोगों के बयान संदिग्ध हैं. दरअसल, पुलिस ने इस पूरे मामले को लेकर एक एसआईटी का गठन किया था, जिसका नेतृत्व सिटी एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह कर रहे थे. मृतक की मां के बयान पर बिहटा थाने में मामला भी दर्ज किया गया था. पुलिस ने जब अपने तरीके से जांच शुरू की, तब मृतक के छोटे भाई कुंदन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

जांच में खुलासा हुआ कि मृतक अनिरुद्ध की पत्नी का प्रेम संबंध कुंदन से था, यानी देवर और भाभी के बीच अनैतिक प्रेम संबंध था. दोनों एक साथ रहना चाहते थे, लेकिन अनिरुद्ध उनके रिश्ते में अड़चन बन रहा था.

दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची और एक योजना तैयार की. तैयार किए गए प्लान के तहत अनिरुद्ध को दो गोलियां मारी गईं, जिनमें से एक उसके पैर में लगी थी, जबकि दूसरी सिर में लगी थी. आरोपियों ने पूरे मामले को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की जांच में सब सामने आ गया. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही अन्य सभी पहलुओं पर भी जांच की जा रही है.

इस संबंध में जानकारी देते हुए सिटी एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह ने बताया कि 4 मई को बिहटा थाना क्षेत्र स्थित मोहम्मदपुर गांव में अनिरुद्ध कुमार को गोली लगने की सूचना पुलिस को मिली थी. पुलिस द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था. इस संबंध में बिहटा थाने में मामला दर्ज किया गया था.

मामले की गंभीरता को देखते हुए एक एसआईटी का गठन किया गया था. टीम द्वारा सफलतापूर्वक मामले का खुलासा कर लिया गया है. अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो गई है. मामले का मुख्य अभियुक्त मृतक का भाई है. उसका अपनी भाभी से अंतरंग संबंध था.

इसी कारण दोनों ने मिलकर अनिरुद्ध की हत्या कर दी. इसमें मृतक की पत्नी की भूमिका भी सामने आई है. घटना में प्रयुक्त देसी पिस्टल को कुएं से बरामद कर लिया गया है. मैगजीन भी बरामद हुई है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     MP Politics: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मुलाकात; मध्य प्रदेश की राजनीति में मची हलचल     |     Ujjain Accident: महाकाल दर्शन के लिए जा रहे दोस्तों की कार का भीषण एक्सीडेंट; तीन की मौत, खुशियां मातम में बदली     |     Ashwin Joshi Passes Away: इंदौर के ‘पानी वाले बाबा’ अश्विन जोशी का निधन; शहर में शोक की लहर, नम आंखों से अंतिम विदाई     |     Road Accident: सांसद प्रतिनिधि की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर; कार के उड़े परखच्चे, एक युवक की दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप     |     BJP Action: निगम-मंडलों में नियुक्तियों के बाद भाजपा सख्त; गुटबाजी करने वाले नेताओं को मिली कड़ी चेतावनी, अनुशासन का पाठ पढ़ाया     |     Women Empowerment: ताकि फिर कोई लड़की ‘निर्भया’ न बने; एक मां जो बच्चियों को बना रही ‘दुर्गा’, 1200 बेटियों को सिखाया मार्शल आर्ट     |     Water Crisis: प्यास बुझाने में बीता जीवन! गर्मी में पानी के लिए रोज 3KM पगडंडियों पर चलते हैं लोग; देखें जमीनी हकीकत     |     Jabalpur School Bag Policy: जबलपुर में पहली से 12वीं तक के छात्रों के स्कूल बैग का वजन तय; आदेश का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई     |     Bhopal Power Cut Today: भोपाल के 35 इलाकों में आज छाया रहेगा अंधेरा; जानें आपके क्षेत्र में कब तक रहेगी बिजली गुल     |     MP Crime News: मध्य प्रदेश में रेप के आरोपी ने की पीड़िता की हत्या; केस वापस न लेने पर जमानत पर बाहर आए दरिंदे ने मार डाला     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें