संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान

लोकसभा का स्पीकर कौन बनेगा, इसको लेकर सस्पेंस जारी है. 24 जून से 18वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू हो रहा है. 26 जून को लोकसभा स्पीकर का चुनाव है. स्पीकर टीडीपी का बनेगा या बीजेपी का, लेकर राजनीति शुरू हो गई है. इस बीच स्पीकर पोस्ट को लेकर शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि लोकसभा के स्पीकर पद की लड़ाई बहुत महत्वपूर्ण लड़ाई है. संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं है. अगर राहुल गांधी बोलते हैं कि हम कभी भी सरकार गिरा सकते हैं, उसका मतलब आप समझ जाइए. एनडीए की जो सरकार बनी है वो स्थिर नहीं है. कुछ भी हो सकता है.

संजय राउत ने आगे कहा कि हमने सुना है कि चंद्र बाबू नायडू ने लोकसभा स्पीकर का पद मांगा है जो उनसे डील हुआ है. चंद्रबाबू की बात भी ठीक है लेकिन हम जानते हैं की अगर लोकसभा स्पीकर पद पर एनडीए का कोई व्यक्ति नहीं बैठा तो सबसे पहले नरेंद्र मोदी और अमित शाह टीडीपी तोड़ देंगे और यह काम शुरू कर दिया है. ये नीतीश की पार्टी जेडीयू, जयंत चौधरी की पार्टी, चिराग पासवान की पार्टी तोड़ देंगे. बीजेपी का काम ही यही है. जिसका नमक खाते हैं उसी को खत्म कर देते हैं. जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं.

हम चाहे तो अपना बहुमत लोकसभा में दिखा सकते हैं

बीजेपी के लोग ऐसे ही है. अगर नायडू को लोकसभा स्पीकर पद मिलता है तो हम उसका बीजेपी स्वागत करेंगे लेकिन अब स्तिथि बदल गई है. हम चाहे तो अपना बहुमत लोकसभा में दिखा सकते हैं. अगर चंद्र बाबू को यह पद नहीं मिला लेकिन वो अपना उम्मीदवार खड़ा करते हैं तो हम पूरे इंडिया एलायंस में बातचीत करेंगे और उनके उम्मीदवार का समर्थन करेंगे.

सूत्रों के मुताबिक, इंडिया गठबंधन की तरफ से लोकसभा के डिप्टी स्पीकर पद की मांग की गई है. अगर डिप्टी स्पीकर की पोस्ट नहीं मिली तो वे लोकसभा अध्यक्ष के लिए अपना उम्मीदवार खड़ा कर सकते हैं. पिछले 5 साल लोकसभा में कोई भी डिप्टी स्पीकर नहीं था लेकिन इस बार विपक्ष के हौसले बुलंद हैं. विपक्ष का कहना है कि अगर विपक्षी दलों को डिप्टी स्पीकर का पद नहीं दिया गया तो वे स्पीकर पद के लिए अपना उम्मीदवार खड़ा कर सकते हैं.

नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद पर अब बस कुछ दिन के मेहमान

उन्होंने कहा कि मेरी जानकारी में बीजेपी संसदीय दल की बैठक में मोदी को नेता नहीं चुना गया है बल्कि एनडीए की बैठक में उन्हें नेता चुना गया है. अगर बीजेपी संसदीय दल का नेता चुना जाता तो दूसरा कोई होता. इसलिए एनडीए की बैठक बुलाकर मोदी ने अपने नेताओं से खुद को नेता चुनवाया. नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद पर अब बस कुछ दिन के मेहमान हैं. इस देश की जनता ने मोदी को नकारा है. ये सरकार सविधान के खिलाफ काम करती है और ऐसे में सही तरीके से लोकसभा अध्यक्ष चुनकर आना जरूरी है.

लोकसभा स्पीकर पद पर पहला हक सत्तारुढ़ पार्टी का- JDU

उधर, स्पीकर पद को लेकर जेडीयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने बड़ी हात कही है. उन्होंने कहा कि स्पीकर का पद सदन का सबसे मर्यादित पद होता है. उस पद के लिए पहला हक सत्तारुढ़ पार्टी का होता है. इंडिया गठबंधन की मांग और उनके बयान आपत्तिजनक हैं. भाजपा या एनडीए गठबंधन का उस पद पर पहला हक है और हमारी पार्टी का मानना है कि भाजपा गठबंधन की बड़ी पार्टी है इसलिए उसका अधिकार पहले है. हम 35 साल से एनडीए में हैं. एक बार भी ऐसा नहीं हुआ कि बीजेपी ने जेडीयू को तोड़ने की कोशिश की हो.

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून को घोषित किए गए थे. बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने 293 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि इंडिया अलायंस को 234 सीटें मिलीं. बीजेपी को इस बार अपने दम पर पूर्ण बहुमत नहीं मिली. बीजेपी को 240 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस ने 99 सीटों पर जीत हासिल की.

RSS अपनी गलती सुधारना चाहता है तो अच्छी बात

संजय राउत ने कहा कि देश को बचाने के लिए आरएसएस को एक भूमिका अदा करनी पड़ेगी. 10 साल तक देश का जो नुकसान किया है उसमें RSS भी जिम्मेदार है. पीएम मोदी और अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा का जो नुकसान किया है, उसके बराबर की जिम्मेदार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी है क्योंकि RSS के समर्थन से यह सरकार बनी और अब आरएसएस अपनी गलती सुधारना चाहता है तो अच्छी बात है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     गोल्फ कोर्स रोड पर तेज रफ्तार का खौफनाक मंजर, डीएलएफ-2 में चार गाड़ियां आपस में टकराईं; कैब पलटने से बाल-बाल बची जान     |     Haryana Judiciary Promotion: हरियाणा में न्यायिक सेवा के 31 अधिकारियों को मिली बड़ी पदोन्नति, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में हुई नियुक्ति की सिफारिश     |     Ambala Tragidy: अंबाला के सोंढा गांव में पानी के हौद में डूबने से दो साल की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम     |     Haryana Cabinet Meeting: सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में 3 नवंबर को होगी हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर     |     Hisar Roadways Strike: हरियाणा रोडवेज हिसार डिपो में कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, बसों का चक्का जाम होने से यात्री परेशान     |     Manisha Bhanwala World Wrestling Champion: विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं मनीषा भानवाला, दिवंगत पिता को समर्पित की जीत     |     Manisha Bhanwala Gold Medal: हरियाणा की बेटी मनीषा भनवाला ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रचा इतिहास, स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं     |     Panchkula School Case: पंचकूला के स्कूल में केजी की बच्ची से मारपीट मामले पर मानवाधिकार आयोग सख्त, टीम ने किया घटनास्थल का दौरा     |     Kurukshetra Road Accident: कुरुक्षेत्र के लाडवा में सब्जी लेने निकले युवक का सड़क किनारे मिला शव, अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका     |     हरियाणा के इतिहास में 5 नवंबर का दिन होने जा रहा है स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज, अंबाला छावनी में 800 करोड़ की लागत से बने भव्य शहीद स्मारक का होगा लोकार्पण     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें