उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन स्थित पुलिस लाइन में पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा को हरी झंडी दिखाई. उन्होंने हेलीकॉप्टर की विधिवत पूजा अर्चना की. मुख्यमंत्री ने हेली सेवा के तहत प्रथम यात्री मुंबई से आई दिशा सिंह और उनके परिवार को विमान टिकट का प्रदान किया. पहले चरण में भोपाल उज्जैन ओंकारेश्वर और इंदौर उज्जैन ओंकारेश्वर रूट पर हवाई सेवा प्रारम्भ की गई है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आईआरसीटीसी पर इस सेवा की बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है.

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा केवल श्री महाकालेश्वर और ओम्कारेश्वर नहीं बल्कि हमारे आस्था के केंद्र ज्योतिर्लिंगों से श्रद्धालुओं को जोड़ने का संकल्प है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति मैं आभार व्यक्त करता हूं कि उज्जैन में एयरपोर्ट बनाने के लिए भारत सरकार ने स्वीकृति दी.

उज्जैनवासियों ने पेश की सौहार्द की मिसाल

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 2 दिन में उज्जैन को अनेक विकास कार्यों की सौगातें मिली हैं. विकास का क्रम जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि विकास के लिए उज्जैनवासियों ने सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल पेश की. केडी मार्ग चौड़ीकरण के लिए स्वेच्छा से धार्मिक स्थलों को पीछे करने के लिए मुख्यमंत्री ने उज्जैनवासियों का आभार जताया.

कान्ह का दूषित जल मां शिप्रा में नहीं मिलेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के मामले में उज्जैन नई ऊंचाई हासिल कर रहा है. मां शिप्रा शुद्धिकरण के संकल्प को पूरा करने के लिए कान्ह क्लोज डक्ट प्रोजेक्ट का भूमिपूजन संपन्न हुआ. अब कान्हा नदी की दिशा बदली जाएगी ताकि मां शिप्रा में दूषित पानी न आए. शिप्रा का जल शुद्ध बना रहे.

औद्योगिक विकास में कसर नहीं छोड़ेंगे

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि करीब 6000 करोड़ लगत का इंदौर उज्जैन 6 लेन मार्ग स्वीकृत हो गया है. दूसरी तरफ उज्जैन जावरा मार्ग जिसकी लागत करीब 5000 करोड़ है. यह भी शीघ्र शुरू होगा. राष्ट्रीय राजमार्ग के जरिए करीब 6000 करोड़ के काम जारी है. विक्रम उद्योगपुरी उज्जैन में करीब 1000 एकड़ जमीन उद्योगों के लिए आवंटित हो चुकी है. वहीं 1000 एकड़ और भूमि के लिए प्रस्ताव बना है.

उज्जैन को मिल रही नित्य नहीं सौगातें

सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा पहले यहां सिर्फ सिंहस्थ के दौरान विकास के कार्य किए जाते थे. परंतु अब रोजाना उज्जैन को नित्य नई सौगात मिल रही है. चौमुखी विकास जारी है. पिछले दिनों उज्जैन को 800 करोड़ से अधिक की सौगातें प्राप्त हुई हैं.

प्रमुख सचिव विमानन संदीप यादव ने कहा कि हम सबके लिए ये हर्ष का विषय है कि उज्जैन से ओम्कारेश्वर तक हेलीकॉप्टर यात्रा की शुरुआत हुई है. यह हेलीकॉप्टर 2 सीटर से 12 सीटर होंगे. इनका शुल्क 5000 रूपये है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस में छिपा था आरोपी     |     US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैनिकों की हुई थी मौत     |     Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया किनारा     |     BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नवजात को मिला जीवनदान     |     Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने बाइक की EMI के लिए उतारा मौत के घाट     |     Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्पण केंद्र; 41 टन कपड़े जमा     |     UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौरान की घोषणा     |     Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के बीच डेली सर्विस     |     Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पति और देवर समेत 3 गिरफ्तार     |     UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव; 34 अफसरों के तबादले     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें