EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को हैक किए जाने के एलन मस्क के बयान के बाद सत्तारूढ़ और विपक्षी पार्टियों में घमासान मच गया है. एलन मस्क के बयान के बाद केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर और एलन मस्क के बीच वाकयुद्ध चल रहा है. इस वाकयुद्ध में राहुल गांधी के बाद से विपक्षी पार्टियों के नेता लगातार टिप्पणी कर रहे हैं. अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एलन मस्क के बयान पर टिप्पणी की है. अखिलेश यादव ने सोशल साइट्स एक्स पर ट्वीट किया कि टेक्नॉलजी किसी भी समस्याओं को दूर करने के लिए होती है, अगर वही मुश्किलों को पैदा करे तो उसका इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए.

उन्होंने लिखा कि आज जब विश्व के कई चुनावों में EVM को लेकर गड़बड़ी की आशंका जाहिर की जा रही है और दुनिया के जाने-माने टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स EVM में हेराफेरी के खतरे की ओर खुलेआम लिख रहे हैं, तो फिर EVM के इस्तेमाल की जिद के पीछे की वजह क्या है, ये बात भाजपाई साफ करें. उन्होंने कहा कि आगामी सभी चुनाव बैलेट पेपर (मतपत्र) से कराने की अपनी मांग को हम फिर दोहराते हैं.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को भारत में ईवीएम को “ब्लैक बॉक्स” करार दिया और एक समाचार रिपोर्ट का हवाला दिया, जिसने मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट के परिणाम पर हंगामा मचा दिया है. बता दें कि लोकसभा से पहले ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर सवाल उठते रहे हैं. इसे लेकर विपक्षी पार्टियों ने सवाल उठाया था. उस समय चुनाव आयोग ने कहा था कि कोई भी ईवीएम की जांच कर सकता है.

इस बीच, सेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि आश्चर्यजनक रूप से पूरी तरह से समझौता करने वाले चुनाव आयोग ने मतगणना केंद्र के सीसीटीवी फुटेज को साझा करने से इनकार कर दिया है.

भारत में ईवीएम पर फिर शुरू हुई बहस

इस बीच, एलन मस्क ने ईवीएम की सुरक्षा पर सवाल उठाकर बहस छेड़ दी. उन्होंने लिखा कि हमें इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को खत्म कर देना चाहिए. इस पर भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दावा किया कि ईवीएम पूरी तरह से सुरक्षित है. इस पर हालांकि मस्क ने अपनी चिंताओं को दोहराते हुए कहा कि यहां कुछ भी हैक हो सकता है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हुआ शून्य!     |     हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की मौत     |     संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना ‘संत रविदास नगर’, सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थापना     |     बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के लिए खाली की सीट     |     असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक     |     हिमाचल प्रदेश में सियासी हलचल तेज: मुकेश अग्निहोत्री और विक्रमादित्य सिंह बने दावेदार; खतरे में सुक्खू सरकार?     |     भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ ने बचाई 700 ग्राम की मासूम की जान! नवांशहर में मिला ₹3 लाख का मुफ्त NICU इलाज     |     गोरखपुर में खाकी शर्मसार: डायल-112 के सिपाही ने 10 साल की बच्ची से की दरिंदगी और हत्या; बर्खास्त, लगेगा NSA     |     रायबरेली में जमीन धंसने से हुआ बड़ा खुलासा, मिली 2000 साल पुरानी ‘कुषाणकालीन नगरी’     |     जैसलमेर में सेना की गाड़ी से टकराया ऊंट: 100 मीटर घिसटी SUV, 1 महीने पहले हुई शादी वाले मेजर हमजा आरिफ शहीद     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें