राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से एक सीट खाली करने पर प्रियंका गांधी की वायनाड से लोकसभा उम्मीदवारी लगभग तय मानी जा रही है. रायबरेली से ज्यादा वोटों से जीतने वाले राहुल दोनों जगह पारिवारिक रिश्ता बता चुके हैं. ऐसे में पार्टी प्रियंका के जरिए कम वोटों से जीती वायनाड पर पारिवारिक रिश्ता बने रहने का दांव खेल सकती है.

लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का बेटा सौंपने जैसे बयान के बाद से यह तय माना जा रहा है कि राहुल गांधी रायबरेली की सीट अपने पास रखेंगे. सोनिया गांधी ने सीट को परिवार की 121 साल की परंपरा भी बताया था. ऐसे में माना जा रहा है कि राहुल गांधी रायबरेली से सांसद बने रह सकते हैं.

14 दिन के भीतर करना होता है फैसला

नियम कहते हैं कि जब कोई उम्मीदवार चुनाव में दो सीट से चुनाव लड़ता है और दोनों पर जीत हासिल करता है तो उसे परिणाम आने के 14 दिन के भीतर एक सीट छोड़नी पड़ती है. ऐसे में माना जा रहा है कि राहुल गांधी अगले तीन दिन में किसी भी वक्त वायनाड सीट छोड़ने का ऐलान कर सकते हैं. वायनाड सीट को लेकर फैसला भले बाद में हो, लेकिन प्रियंका गांधी फ्रंट रनर हैं.

रायबरेली में राहुल की बड़ी जीत

इस बार के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी वायनाड के साथ-साथ रायबरेली सीट से चुनाव लड़े. चुनाव में दोनों ही जगह पर राहुल गांधी की जीत हुई. वायनाड की तुलना में राहुल गांधी रायबरेली में बड़े अंतर से जीते. रायबरेली में राहुल गांधी को 3,90,030 वोट से तो वायनाड में 364422 वोटों से जीत हासिल की. राहुल गांधी के लिए रायबरेली की जीत इसलिए भी और बड़ी माना जाती है क्योंकि पिछली बार के चुनाव में इस सीट से सटी अमेठी सीट पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

सोनिया गांधी के हटने के बाद खाली हुई सीट

इस चुनाव से पहले तक रायबरेली की सीट से सोनिया गांधी सांसद थीं. 2004 से 2019 तक सोनिया गांधी लगातार यह सीट जीतती रहीं और संसद पहुंचती रहीं. 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा सांसद बन गईं. ऐसे में चुनाव में पार्टी ने यहां से राहुल गांधी को मौदान में उतारने का फैसला किया और उसे कामयाबी भी मिली.

उधर वायनाड की सीट 2019 से ही राहुल गांधी के पास है. इस बार के चुनाव में भी वायनाड की जनता ने राहुल गांधी का भरपूर साथ दिया जीत दिलाई. जीत हासिल करने के बाद राहुल गांधी ने हाल ही में वायनाड का दौरा भी किया था और जीत के लिए जनता का आभार जताया था.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Tamil Nadu Government Jobs: टीवीनके सरकार का बड़ा फैसला, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ऊपरी आयु सीमा में 5 साल की छूट का ऐलान     |     Rajasthan Education News: मदन दिलावर के फरमान से सरकारी टीचर्स की बढ़ी मुश्किलें, बिना बजट दीपावली पर स्कूल संवारने का दबाव     |     UP PCS Transfer News: पीलीभीत में वोटर लिस्ट गड़बड़ी मामले के बाद दो SDM समेत 11 पीसीएस अधिकारियों के तबादले     |     Mumbai Model Honey Trap Case: मशहूर मॉडल पर कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर 1.39 करोड़ रुपये वसूलने का आरोप, केस दर्ज     |     Lucknow Murder Case: RSS कार्यकर्ता समेत परिवार के 3 सदस्यों की हत्या पर गरमाई सियासत, DGP और ACS होम ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात     |     Lucknow Terror Plot Busted: यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर रची जा रही टारगेट किलिंग की बड़ी साजिश को किया नाकाम, तीन गिरफ्तार     |     Chamoli Helicopter Crash: बदरीनाथ से लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोगों की मौत     |     Hisar Murder News: HAU लेबर कॉलोनी में 20 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या, सिर पर ईंट-रॉड से वार कर उतारा मौत के घाट     |     Haryana Crime News: कुरुक्षेत्र फायरिंग कांड में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, मुख्य आरोपी रिमांड पर और विदेशी फंडिंग की जांच तेज     |     Ballabgarh News: बल्लभगढ़ की गली में दो सांडों की खौफनाक लड़ाई का वीडियो वायरल, जान बचाने के लिए घरों में भागे लोग     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें