Bihar Crime News: बिहार में वारदातों को अंजाम देकर मलेशिया भाग जाता था जयराम, 24 संगीन मामलों के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली जिले में महनार स्थित ज्वेलरी कारोबारी के घर में हुई चर्चित डकैती कांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. वैशाली पुलिस ने इस मामले में नेपाल के कुख्यात और लंबे समय से फरार चल रहे अंतरराष्ट्रीय डकैत जयराम पासवान समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार जयराम पासवान की गिरफ्तारी बिहार पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि वह वर्ष 1998 के बाद पहली बार पुलिस के हत्थे चढ़ा है.

वैशाली एसपी विक्रम सिहाग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 20-21 अप्रैल 2026 की रात महनार में ज्वेलरी कारोबारी के घर हुई डकैती की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था. जांच के दौरान सबसे पहले शिवहर निवासी कुख्यात अपराधी राजीव सिंह को गिरफ्तार किया गया. उसकी निशानदेही पर नेपाली नागरिक जयराम पासवान और भोला साह को दबोचा गया.

जयराम पर दर्ज हैं 24 से अधिक मामले

पुलिस के मुताबिक जयराम पासवान पिछले तीन दशकों से बिहार और नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय था. उस पर सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा और नेपाल में डकैती व आर्म्स एक्ट के 24 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं. उसकी कार्यशैली बेहद शातिर थी. वह बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम देने के बाद तुरंत मलेशिया भाग जाता था और कुछ समय बाद वापस लौटकर नई घटना को अंजाम देता था.

भोला साह पर दर्ज हैं 11 मामले

गिरफ्तार अपराधी भोला साह पर भी डकैती और बमबाजी के 11 मामले दर्ज हैं. पुलिस ने अपराधियों के पास से चोरी की दो बाइक बरामद की हैं. इस पूरे गिरोह का मुख्य सरगना इदरीश नट अभी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

शादी समारोह में रजी गई थी डकैती की साजिश

एसपी ने बताया कि महनार डकैती की पूरी साजिश बेतिया में आयोजित एक शादी समारोह में रची गई थी. इस समारोह में बिहार और नेपाल के अपराधियों ने मिलकर ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती की योजना बनाई थी. पुलिस के अनुसार इस गैंग में कुछ ऐसे अपराधी भी शामिल थे जो नेपाल के जेन जी आंदोलन के दौरान वहां से भागकर आए थे.

CCTV में कैद हो गई थी घटना

पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने के लिए एक दर्जन से अधिक डकैत दीवार फांदकर घर में घुसे थे और सीढ़ी के रास्ते घर के अंदर प्रवेश किया था. घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे. पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी.

इस बड़ी कार्रवाई के बाद वैशाली एसपी ने महनार एसडीपीओ, डीआईयू और एसआईटी टीम में शामिल पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने की घोषणा की है. वहीं पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद लूटे गए जेवरात और नकदी की बरामदगी भी जल्द की जाएगी.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Bhopal Power Cut Today: भोपाल के 35 इलाकों में आज छाया रहेगा अंधेरा; जानें आपके क्षेत्र में कब तक रहेगी बिजली गुल     |     MP Crime News: मध्य प्रदेश में रेप के आरोपी ने की पीड़िता की हत्या; केस वापस न लेने पर जमानत पर बाहर आए दरिंदे ने मार डाला     |     Patna Murder Case: अवैध संबंधों ने उजाड़ा घर! पटना में पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार     |     Bihar Crime News: बिहार में वारदातों को अंजाम देकर मलेशिया भाग जाता था जयराम, 24 संगीन मामलों के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा     |     Dhamtari Crime News: धमतरी में बीच सड़क बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या; बाइक एक्सीडेंट और उधारी के विवाद में वारदात     |     Railway Crime: ट्रेन में हथियारों की डिलीवरी करने आ रहे थे बदमाश; यात्रियों पर तानी पिस्टल, पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में किया अरेस्ट     |     Pune Crime News: ‘भाई जल्दी घर आ जाओ, मैं मर रही हूं…’, पुणे में सिरफिरे प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका का गला रेता     |     Delhi Terror Plot: दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम; आतंकियों के निशाने पर थे बड़े मंदिर और मशहूर ढाबे, पाकिस्तान भेजी गई तस्वीरें     |     Mysuru Mirror Wall: मैसूर में खुले में पेशाब करने वालों की अब खैर नहीं; सड़कों पर लगी ‘शीशे वाली दीवार’ सिखाएगी सबक     |     Jharkhand Politics: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की हेमंत सोरेन को बड़ी चेतावनी; बोले- “अब NDA में शामिल होना ही पड़ेगा”     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें