Supreme Court on Bihar Police: रिश्वत कांड में नया मोड़! चूहों ने निगले पैसे? सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार और दी बेल

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपी एक पूर्व सरकारी अधिकारी को जमानत दे दी. कोर्ट ने इस दावे पर हैरानी जताई थी कि इस मामले में जब्त किए गए नोट पुलिस के एविडेंस रूम में चूहों ने कुतर दिए थे. जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच ने आरोपी अधिकारी अरुणा कुमारी नाम की एक पूर्व बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी (CDPO) की चार साल की सजा को निलंबित कर दिया. उन्हें जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया. कोर्ट ने यह पाया कि उनके खिलाफ मौजूद सबूत सचमुच नष्ट हो चुके थे. जमानत देते हुए बेंच ने कहा कि हमें ये जानकर हैरानी हुई कि नोट चूहों ने नष्ट कर दिए.

जमानत देते हुए बेंच ने कहा कि हमें ये जानकर हैरानी हुई कि करंसी नोट चूहों ने नष्ट कर दिए. कोर्ट ने आगे जब्त की गई करंसी के खत्म होने को बिहार राज्य के लिए एक बड़ा राजस्व नुकसान बताया. कोर्ट ने कहा कि हमें हैरानी है कि इस तरह के अपराधों में बरामद कितने ऐसे करंसी नोट नष्ट हो जाते हैं, क्योंकि उन्हें सुरक्षित जगह पर नहीं रखा जाता. ये राज्य के लिए एक बहुत बड़ा राजस्व नुकसान है.

10 हजार का रिश्वत मांगने का लगा था आरोप

ये मामला 2019 का है, जब बिहार की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने कुमारी के खिलाफ एक जाल बिछाकर कार्रवाई की थी. उन पर CDPO के तौर पर ₹10,000 की रिश्वत मांगने और लेने का आरोप था. छापेमारी के बाद EOU ने दावा किया कि उन्होंने उनके पास से करंसी नोट बरामद किए थे. इसके बाद उन नोटों को एक लिफाफे में सील करके, ट्रायल के लिए प्राथमिक सबूत के तौर पर स्थानीय एविडेंस रूम में जमा करा दिया गया था.

‘असली नोट अदालत में पेश नहीं किए जा सकते’

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत चले मुकदमे के दौरान, अभियोजन पक्ष को एक अजीब मुश्किल का सामना करना पड़ा. रिश्वत की रकम गायब हो गई थी. अभियोजन पक्ष ने दलील दी कि भले ही एविडेंस रूम में रजिस्टर से लिफाफा मिलने की पुष्टि होती है, लेकिन असली नोट अदालत में पेश नहीं किए जा सके. इसका कारण यह बताया गया कि सबूत रखने वाले कमरे में चूहों का आतंक हो गया था, जिन्होंने लिफाफे के साथ-साथ नकदी को भी नष्ट कर दिया.

निचली अदालत ने शुरू में कुमारी को सभी आरोपों से बरी कर दिया था, जिसके बाद राज्य सरकार ने इस फैसले के खिलाफ पटना हाई कोर्ट में अपील दायर की. फरवरी 2025 में पटना हाई कोर्ट ने बरी करने के फैसले को रद्द करते हुए कुमारी को दोषी ठहराया. अपने फैसले में हाई कोर्ट ने चूहों की समस्या को स्वीकार किया, लेकिन यह फैसला दिया कि इस वजह से अभियोजन पक्ष का मामला कमजोर नहीं पड़ जाता.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     MP Vrindavan Gram Yojana: ग्वालियर के इन 3 गांवों की बदलेगी तस्वीर; कृषि और पशुपालन से समृद्ध होंगे किसान     |     MP-Bengal News: सीएम मोहन यादव ने शुभेंदु अधिकारी को दी बधाई; कहा- “बंगाल में सुशासन और सुरक्षा के नए युग की शुरुआत”     |     Mahanaryaman Scindia : महाआर्यमन सिंधिया के स्टार्टअप Ethara AI की बड़ी कामयाबी; Amazon (AWS) के साथ मिलाया हाथ     |     Historic Day for Bengal: ‘सोनार बांग्ला’ के संकल्प के साथ शुरू हुआ शुभेंदु राज; पीएम मोदी की मौजूदगी में 5 मंत्रियों के साथ ली शपथ     |     BJP Expansion: हरियाणा से बंगाल तक; वो 9 राज्य जहां पीएम मोदी के आने के बाद पहली बार खिला ‘कमल’, रच गया इतिहास     |     Who is Makhanlal Sarkar: कौन हैं 98 वर्षीय माखनलाल सरकार? जिनके सम्मान में पीएम मोदी ने झुकाया सिर और छुए पैर     |     Inspirational News: जब महिला पुलिस अधिकारी बनीं 12 साल के नाविक की ‘मां’; पतवार छुड़वाकर थमाई किताब, अब स्कूल जाएगा मासूम     |     Wedding Brawl: ‘जूता नहीं चुराने देंगे…’ रस्म के दौरान मंडप में बवाल; दूल्हा-दुल्हन पक्ष के बीच चले जमकर लात-घूंसे     |     Civic Issues: कानपुर में सीवर की समस्या पर बवाल; छत पर चढ़कर महिला ने दी जान देने की धमकी, प्रशासन में मची खलबली     |     Mother’s Day 2026: एक हाथ में बंदूक, दूसरे में ममता! मिलिए उन ‘Super Cop Moms’ से जो अपराधियों और जिम्मेदारियों को एक साथ संभाल रही हैं     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें