BJP Action: निगम-मंडलों में नियुक्तियों के बाद भाजपा सख्त; गुटबाजी करने वाले नेताओं को मिली कड़ी चेतावनी, अनुशासन का पाठ पढ़ाया

भोपाल : निगम-मंडलों में नियुक्तियों के बाद सामने आई गुटबाजी को लेकर प्रदेश भाजपा नेतृत्व अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है।  इसे लेकर बुधवार रात हुई भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में संगठन ने साफ संदेश दिया कि व्यक्तिवाद और गुटबाजी की राजनीति किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नेताओं से कहा गया कि सभी को संगठन की लक्ष्मण रेखा में रहकर काम करना होगा, अन्यथा ऐसे लोगों को दरकिनार कर दिया जाएगा।

बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मौजूद रहे। वहीं प्रदेश के अधिकांश सांसद, मंत्री, विधायक और निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारी वर्चुअली बैठक से जुड़े।

बैठक में स्पष्ट किया गया कि निगम-मंडलों में की गई सभी नियुक्तियां संगठन स्तर पर व्यापक विचार-विमर्श और समन्वय के बाद तय की गई हैं। इसलिए इन नियुक्तियों का विरोध किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। पार्टी नेतृत्व ने दो टूक कहा कि संगठन के निर्णय को सभी नेताओं को मानना होगा और सार्वजनिक रूप से एकजुटता दिखाई देनी चाहिए।

दरअसल, कुछ जिलों में कुछ नियुक्तियों को लेकर अंदरूनी विरोध की खबरें सामने आई थीं, जिसे पार्टी नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने नेताओं को निर्देश दिए कि जब नवनियुक्त पदाधिकारी अपने जिलों में पहुंचें तो उनका एकजुट होकर स्वागत किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि स्वागत कार्यक्रमों में होर्डिंग, पोस्टर और बैनरों में व्यक्तिवादी राजनीति दिखाई नहीं देनी चाहिए। संगठन की प्राथमिकता सामूहिक नेतृत्व और पार्टी की विचारधारा है।

बैठक में कोर ग्रुप बैठकों को लेकर भी नाराजगी सामने आई। नेतृत्व ने कहा कि कई मंत्री और विधायक नियमित रूप से कोर ग्रुप बैठकों में समय नहीं दे रहे हैं। इस पर सभी जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिए गए कि तय समय पर कोर ग्रुप की बैठकें अनिवार्य रूप से आयोजित की जाएं और सभी अपेक्षित पदाधिकारी उनमें शामिल हों।

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी बैठक में कहा कि निगम-मंडल, प्राधिकरण और आयोगों में जो नियुक्तियां हुई हैं, वे सभी के सामूहिक समन्वय से की गई हैं। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को आपसी तालमेल और सामूहिक नेतृत्व के साथ काम करने की सलाह दी।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Vikramshila Setu Update: टूटे विक्रमशिला पुल पर बनेगा ‘बेली ब्रिज’; मात्र 15 दिन में होगा तैयार, जानें किन वाहनों को मिलेगी अनुमति     |     Ganga Waterways: अब मात्र 10 मिनट में गंगा पार करेंगे ट्रक; 4 दिनों में शुरू होंगे बड़े जहाज, जानें किन शहरों को होगा फायदा     |     Greater Noida Double Murder: ग्रेटर नोएडा में डबल मर्डर से सनसनी; हॉस्टल में मिले दो मजदूरों के शव, धारदार हथियार से की गई हत्या     |     IPL 2026: खिलाड़ियों के लिए BCCI का सख्त फरमान; ‘हनीट्रैप’ के खतरे को लेकर चेतावनी, होटल रूम में बाहरी व्यक्तियों की एंट्री पर बैन     |     Salman Khan Transformation: ‘Sikandar’ के लिए सलमान खान ने घटाया भारी वजन; 60 की उम्र में बॉडी देख फैंस हुए हैरान     |     NASA-ISRO Update: डूब रहा है दुनिया का एक बड़ा शहर! मेक्सिको सिटी की गहराई माप रहा है भारत-अमेरिका का सैटेलाइट     |     Stock Market Update: गिरते बाजार में LIC ने चली बड़ी चाल, भारतीय शेयर बाजार में निवेश किए ₹18,500 करोड़     |     Instagram Chat Hack: सावधान! हैकर्स के निशाने पर आपकी इंस्टाग्राम चैट; सुरक्षा के लिए कंपनी ने बंद किया यह खास फीचर     |     Astrology Tips: कुंडली में सूर्य के कमजोर होने से आती हैं ये 6 बड़ी समस्याएं; सूर्य को मजबूत करने के लिए करें ये सरल समाधान     |     Budget Travel India: सिर्फ 5 से 6 हजार में घूमें भारत की ये खूबसूरत जगहें; सोलो ट्रैवलर्स के लिए रहने-खाने और ट्रैकिंग के टिप्स     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें