Greater Noida Double Murder: ग्रेटर नोएडा में डबल मर्डर से सनसनी; हॉस्टल में मिले दो मजदूरों के शव, धारदार हथियार से की गई हत्या

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक निर्माणाधीन हॉस्टल के अंदर दो युवकों के शव मिलने की सूचना सामने आई. दोनों की बेरहमी से धारदार हथियार से हत्या की गई. शव कमरे के अंदर लहूलुहान हालत में पड़े मिले, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. शुरुआती जांच में मामला हत्या का माना जा रहा है.

पुलिस ने शवों और घटनास्थल को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार यह घटना नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित सीताराम इंस्टीट्यूट के निर्माणाधीन हॉस्टल की है. बताया जा रहा है कि डायल 112 पर आज सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि हॉस्टल के एक कमरे में दो लोगों के शव एक साथ पड़े हुए हैं.

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. कमरे के अंदर का दृश्य देखकर पुलिस भी सन्न रह गई. दोनों के शव खून से लथपथ पड़े थे और कमरे में कुछ संदिग्ध चीजें भी दिखाई दीं, जिन्हें कब्जे में लेकर पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

ठेकेदार ने की मृतकों की पहचान

मौके पर मौजूद ठेकेदार ने दोनों मृतकों की पहचान की. मृतकों में एक की पहचान इंद्र निवासी अब्दुल्लापुर, मेरठ के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की पहचान शीशपाल निवासी इंचोली गांव, मेरठ के तौर पर हुई है. दोनों की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार दोनों मजदूर हाल ही में यहां काम करने आए थे और निर्माणाधीन परिसर में ही रह रहे थे.

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इंद्र और शीशपाल दो-तीन दिन पहले ही इंस्टीट्यूट में मिस्त्री का काम करने पहुंचे थे. दोनों स्थायी रूप से हॉस्टल परिसर में ही रह रहे थे. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर इतनी कम अवधि में उनके साथ ऐसी खौफनाक वारदात कैसे हो गई.

धारदार हथियार से हमला करने की आशंका

घटनास्थल की स्थिति को देखकर पुलिस आशंका जता रही है कि दोनों की हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है. दोनों के शवों पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं, जो इस बात का इशारा कर रहे हैं कि वारदात के दौरान संघर्ष भी हुआ होगा. हालांकि पुलिस अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा.

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया. टीम ने कमरे से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं. फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने खून के नमूने, फिंगरप्रिंट और अन्य सबूत इकट्ठा किए हैं. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि वारदात से जुड़े किसी भी संदिग्ध की पहचान की जा सके.

पुलिस कर रही कई एंगल से मामले की जांच

फिलहाल नॉलेज पार्क थाना पुलिस हत्या के हर पहलू से मामले की गहन जांच कर रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के वक्त हॉस्टल परिसर में कौन-कौन मौजूद था और मृतकों से आखिरी बार किसने बात की थी. इसके अलावा पुलिस मृतकों के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और उनके परिचितों से जानकारी भी जुटा रही है.

ग्रेटर नोएडा के डीसीपी डॉ. प्रवीण रंजन ने बताया कि पुलिस आसपास काम करने वाले अन्य मजदूरों और कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है. कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

इलाके में दहशत, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

डबल मर्डर की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. निर्माणाधीन हॉस्टल और आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. इस पूरी घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस ने दो टीमों का गठन किया है. डीसीपी ग्रेटर नोएडा का कहना है कि सीसीटीवी और अन्य फुटेज के माध्यम से संदिग्धों की पहचान की जा रही है. उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बंगाल में भर्ती घोटालों की जांच तेज: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भ्रष्ट अधिकारियों पर मुकदमा चलाने की दी मंजूरी     |     भोपाल: स्मार्ट मीटर ग्राहकों को मिली 5 करोड़ की बड़ी राहत, ‘टाइम ऑफ डे’ टैरिफ से घटे बिजली बिल     |     Gyan Bharatam Mission: दतिया राजपरिवार की 525 दुर्लभ पांडुलिपियों का होगा डिजिटलीकरण, ऐप पर डेटा अपलोड     |     Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की लाडली बहनों की 36वीं किस्त, नरसिंहपुर में बड़ी घोषणा     |     Bhopal Railway News: पुणे और बिलासपुर मंडल में काम से भोपाल की कई ट्रेनें प्रभावित, देखें निरस्त ट्रेनों की लिस्ट     |     Dhar News: मार्शल आर्ट प्रशिक्षक बलवंत सिंह देवड़ा को मिली सिर कलम करने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी     |     Seoni News: सिवनी में लोकायुक्त का दोहरा प्रहार, एएसआई और लिपिक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     TVK Government: तमिलनाडु में ‘थलपति’ विजय की सरकार सुरक्षित, कांग्रेस और AIADMK बागियों ने दिया साथ     |     Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी मेदांता अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप के बाद वापस दिल्ली लौटीं     |     West Bengal News: सुवेंदु अधिकारी ने चुनी भवानीपुर सीट, नंदीग्राम छोड़ेंगे; विधानसभा में ली विधायक पद की शपथ     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें