Vikramshila Setu Update: टूटे विक्रमशिला पुल पर बनेगा ‘बेली ब्रिज’; मात्र 15 दिन में होगा तैयार, जानें किन वाहनों को मिलेगी अनुमति

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर जिले में विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से पर आवागमन बहाल करने के लिए पथ निर्माण विभाग ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है. सेतु के पिलर संख्या 7 और 8 के बीच टूटे हिस्से पर अब टू-लेन बेली ब्रिज का निर्माण किया जाएगा. इस पुल से हल्के वाहनों और पैदल यात्रियों की आवाजाही शुरू होगी, जबकि भारी वाहनों के लिए अलग वैकल्पिक व्यवस्था लागू की जाएगी. बीआरओ को बेली ब्रिज बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. 7 दिन में निर्माण कार्य की शुरुआत करनी है और 15 दिन के अंदर कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में आईआईटी और बीआरओ (बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन) के विशेषज्ञों के साथ निर्माण कार्य की रूपरेखा तय की गई. बैठक में निर्णय लिया गया कि पहले अस्थायी रूप से बेली ब्रिज तैयार किया जाएगा, जिसे बाद में स्थायी संरचना का प्रारूप भी साथ में तैयार किया जाएगा. बेली ब्रिज से अभी सिर्फ हल्के वाहन बाइक, ऑटो व कार ही गुजर सकेंगे. निर्माण की सामग्री राउरकेला से मंगाई जाएगी.

प्रस्तावित बेली ब्रिज स्टील संरचना पर आधारित होगा. प्रत्येक लेन की चौड़ाई लगभग 3.5 मीटर रखी जाएगी. पुल पर छोटे और हल्के वाहनों का परिचालन होगा. इसके अलावा पैदल यात्रियों के लिए अलग सुरक्षित रास्ता भी बनाया जाएगा, ताकि स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानी न हो.

बेली ब्रिज निर्माण की जिम्मेदारी बीआरओ (बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन) को सौंपी गई है. विभाग ने निर्माण सामग्री जुटाने और तकनीकी कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया है. आईआईटी की विशेषज्ञ टीम लगातार तकनीकी सलाह और मॉनिटरिंग कर रही है. प्रशासन का दावा है कि निर्माण कार्य शुरू करने से पहले सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द विक्रमशिला सेतु पर सामान्य आवागमन बहाल हो सके. बैठक में पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बीआरओ और आईआईटी की टीम मौजूद रही.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Cyber Fraud: फेसबुक मैसेंजर से बुना गया ठगी का जाल; मेडिकल स्टोर संचालक से 1.04 करोड़ की बड़ी लूट, जानें कैसे हुआ खुलासा     |     Kurukshetra News: अमेरिका से डिपोर्ट होकर लौटे युवक के साथ दर्दनाक हादसा; कार ने मारी टक्कर, 100 मीटर दूर जाकर गिरी बाइक     |     Ambala Development: अंबाला को मिली 2 ऐतिहासिक सौगातें; एयरपोर्ट और 1857 शहीद स्मारक बनकर तैयार, अब सिर्फ उद्घाटन का इंतजार     |     Crime News: कूड़ा चुनने के विवाद में महासंग्राम; लाठी-डंडे और गोलियां चलीं, 5 गाड़ियां क्षतिग्रस्त, इलाके में तनाव     |     Haryana Govt Decision: बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा के लिए हरियाणा सरकार की बड़ी पहल; जारी किए गए ये नए दिशा-निर्देश     |     Lado Lakshmi Yojana: हरियाणा की लाडो लक्ष्मी योजना की 7वीं किस्त जारी; 9.76 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर हुए 205 करोड़     |     Bahadurgarh Crime News: बहादुरगढ़ में युवती की बेरहमी से हत्या, साथी युवक गंभीर रूप से घायल; इलाके में फैली सनसनी     |     Haryana Elections: “वोट दो, शादी करवाऊंगी!” हरियाणा की BJP MLA का कुंवारों से अनोखा वादा; जानें क्या है ‘पलवल कनेक्शन’     |     Haryana Minister Accident: हरियाणा के मंत्री की कार का भीषण एक्सीडेंट; पैर सहित शरीर में आई गंभीर चोटें, अस्पताल में भर्ती     |     Karnal Weather News: करनाल में आंधी-तूफान और भारी बारिश का तांडव; दो लोगों की दर्दनाक मौत, कई इलाकों में भारी नुकसान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें