Road Accident: सांसद प्रतिनिधि की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर; कार के उड़े परखच्चे, एक युवक की दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप

छतरपुर: छतरपुर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित फोरलेन सड़क पर शुक्रवार देर रात काले रंग की स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़ी एक टैक्सी वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दो बकरियों की भी मौत हुई है और कई बकरियां घायल बताई जा रही हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो पर “सांसद प्रतिनिधि” की नेम प्लेट लगी हुई थी। वाहन का नंबर एमपी 16 ZE 4411 बताया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गाड़ी एक नाबालिग युवक भानु प्रताप सिंह चला रहा था, जो कांटी गांव निवासी प्रताप दाऊ प्रताप सिंह का बेटा बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

जानकारी के मुताबिक कैंडी गांव से बकरियां लादकर एक वाहन महोबा की ओर जा रहा था। वाहन में मोहम्मद सलमान, मोहम्मद शाहबाज, सूबे खटीक और दद्दू खटीक सवार थे। रास्ते में सलमान गाड़ी साइड में लगाकर बाथरूम करने उतरा था। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने खड़े वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन सड़क किनारे खाई में जा गिरा।

हादसे में शाहबाज अली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सूबे खटीक और दद्दू खटीक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सलमान बाल-बाल बच गया। सलमान ने बताया कि हादसे के बाद वह अपने साथियों को बचाने में जुट गया। इसी बीच स्कॉर्पियो में सवार लोग दूसरी गाड़ी में बैठकर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर ओरछा रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एसआई दीपक यादव ने बताया कि स्कॉर्पियो पर सांसद प्रतिनिधि लिखा हुआ है। वाहन किसका है और हादसे के समय कौन चला रहा था, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल चालक और अन्य सवार फरार हैं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Road Accident News: भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत; मासूम बच्चा बाल-बाल बचा, इलाके में पसरा मातम     |     Drug Smuggling: महासमुंद में पुलिस की बड़ी स्ट्राइक; एंबुलेंस में छिपाकर ले जा रहे थे डेढ़ करोड़ का गांजा, आरोपी गिरफ्तार     |     Raipur News: बम बनाने का मैटेरियल जुटाने के केस में विनय देवांगन पर शिकंजा; कांग्रेस नेता से करीबी लिंक की जांच कर रही पुलिस     |     Road Accident News: भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत; मासूम बच्चा बाल-बाल बचा, इलाके में पसरा मातम     |     Balod Leopard News: बालोद में तेंदुए की दहशत; जान बचाने के लिए बच्चों संग तालाब में कूदीं महिलाएं, रेस्क्यू के दौरान मचा बवाल     |     Vikramshila Setu Update: टूटे विक्रमशिला पुल पर बनेगा ‘बेली ब्रिज’; मात्र 15 दिन में होगा तैयार, जानें किन वाहनों को मिलेगी अनुमति     |     Ganga Waterways: अब मात्र 10 मिनट में गंगा पार करेंगे ट्रक; 4 दिनों में शुरू होंगे बड़े जहाज, जानें किन शहरों को होगा फायदा     |     Greater Noida Double Murder: ग्रेटर नोएडा में डबल मर्डर से सनसनी; हॉस्टल में मिले दो मजदूरों के शव, धारदार हथियार से की गई हत्या     |     IPL 2026: खिलाड़ियों के लिए BCCI का सख्त फरमान; ‘हनीट्रैप’ के खतरे को लेकर चेतावनी, होटल रूम में बाहरी व्यक्तियों की एंट्री पर बैन     |     Salman Khan Transformation: ‘Sikandar’ के लिए सलमान खान ने घटाया भारी वजन; 60 की उम्र में बॉडी देख फैंस हुए हैरान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें