Ujjain Accident: महाकाल दर्शन के लिए जा रहे दोस्तों की कार का भीषण एक्सीडेंट; तीन की मौत, खुशियां मातम में बदली

उज्जैनः मध्यप्रदेश के उज्जैन में से इस वक्त बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। जहां श्री महाकालेश्वर के दर्शन करने आए तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक देर रात ऑटो और आयशर वाहन के बीच जबरदस्त टक्कर हुई थी। घटना में तीन युवकों की मौके पर मौत की सूचना मिली है। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

जानाकारी के अनुसार, यह घटना इंदौर रोड पर पंथपिपलई के पास हुई है। जहां गुरुवार देर रात एक ऑटो और आयशर वाहन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों में टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑटो सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि तीनों युवक दोस्त थे। यहां उज्जैन में तीनों युवक ऑटो में सवार होकर श्री महाकालेश्वर के दर्शन करने आए थे। इसी बीच इंदौर की ओर जा रहे तेज रफ्तार आयशर वाहन ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।

इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। लेकिन, तब तक बहुत देर चुकी थी। तीनों युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान चिराग सोलंकी, विशाल रावत, गोलू उर्फ आकाश ठाकुर निवासी इंदौर के रूप में हुई। जबकि ऑटो चालक जितेंद्र कछवाय गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़े है। हादसे के बाद आयशर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही वह उज्जैन पहुंच गए। बताया कि चारों युवक महाकाल दर्शन के लिए घर से निकले थे। लेकिन, उनके साथ यह दर्दनाक हादसा हो गया। शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा गया है। नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि वाहन जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, फरार चालक की तलाश की जा रही है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Dhamdhagarh Protest: प्रधान कार्यालय और कचना धुरवा देवालय में तालाबंदी से भड़के आदिवासी; चक्काजाम से थमी सड़कों की रफ्तार     |     Road Accident News: भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत; मासूम बच्चा बाल-बाल बचा, इलाके में पसरा मातम     |     Drug Smuggling: महासमुंद में पुलिस की बड़ी स्ट्राइक; एंबुलेंस में छिपाकर ले जा रहे थे डेढ़ करोड़ का गांजा, आरोपी गिरफ्तार     |     Raipur News: बम बनाने का मैटेरियल जुटाने के केस में विनय देवांगन पर शिकंजा; कांग्रेस नेता से करीबी लिंक की जांच कर रही पुलिस     |     Road Accident News: भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत; मासूम बच्चा बाल-बाल बचा, इलाके में पसरा मातम     |     Balod Leopard News: बालोद में तेंदुए की दहशत; जान बचाने के लिए बच्चों संग तालाब में कूदीं महिलाएं, रेस्क्यू के दौरान मचा बवाल     |     Vikramshila Setu Update: टूटे विक्रमशिला पुल पर बनेगा ‘बेली ब्रिज’; मात्र 15 दिन में होगा तैयार, जानें किन वाहनों को मिलेगी अनुमति     |     Ganga Waterways: अब मात्र 10 मिनट में गंगा पार करेंगे ट्रक; 4 दिनों में शुरू होंगे बड़े जहाज, जानें किन शहरों को होगा फायदा     |     Greater Noida Double Murder: ग्रेटर नोएडा में डबल मर्डर से सनसनी; हॉस्टल में मिले दो मजदूरों के शव, धारदार हथियार से की गई हत्या     |     IPL 2026: खिलाड़ियों के लिए BCCI का सख्त फरमान; ‘हनीट्रैप’ के खतरे को लेकर चेतावनी, होटल रूम में बाहरी व्यक्तियों की एंट्री पर बैन     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें