Monsoon Car Care Tips: बारिश में अपनी कार को जंग और हादसों से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान टिप्स

बारिश का मौसम गर्मी से राहत जरूर देता है, लेकिन कार चलाने वालों के लिए कई नई चुनौतियां भी लेकर आता है। गीली सड़कें, कम विजिबिलिटी, पानी से भरे गड्ढे और फिसलन दुर्घटना का खतरा बढ़ा देते हैं। ऐसे में सिर्फ अच्छी ड्राइविंग ही नहीं, बल्कि कार की सही देखभाल भी बेहद जरूरी है। अगर आप रोजाना कार से सफर करते हैं, तो ये आसान टिप्स मानसून में आपकी कार और आपकी सुरक्षा दोनों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

कार को साफ रखना है बेहद जरूरी, अंडरबॉडी की कराएं धुलाई

बारिश के बाद अक्सर लोग सोचते हैं कि कार तो अपने आप साफ हो गई होगी, लेकिन ऐसा नहीं है। बारिश का पानी और कीचड़ कार के नीचे जमा होकर जंग लगने का कारण बन सकता है। इसलिए समय-समय पर कार की अच्छी तरह धुलाई करवाएं, खासकर नीचे वाले हिस्से (अंडरबॉडी) की। धुलाई के बाद थोड़ी देर कार चलाने से नीचे जमा पानी भी आसानी से निकल जाता है।

टायर और वाइपर की करें जांच, पुरानी रबर बदलवाएं

बारिश में सबसे ज्यादा काम टायर और वाइपर का होता है। अगर टायर ज्यादा घिस चुके हैं या 5-6 साल पुराने हैं, तो उन्हें बदल देना बेहतर रहेगा। पुराने टायर सड़क पर सही पकड़ नहीं बना पाते हैं। वहीं, अगर वाइपर ठीक से शीशा साफ नहीं कर रहे हैं या रबर सख्त हो गया है, तो नए वाइपर लगवा लें। साफ विंडशील्ड सुरक्षित ड्राइविंग के लिए बहुत जरूरी है।

सभी लाइट्स चेक करें और लंबे समय तक कार ढककर न रखें

बारिश के दौरान धुंध और कम रोशनी की वजह से कार की हेडलाइट, टेललाइट और इंडिकेटर सही हालत में होना जरूरी है। सफर शुरू करने से पहले एक बार सभी लाइट्स जरूर चेक करें, ताकि दूसरे वाहन भी आपकी कार को आसानी से देख सकें। इसके अलावा, अगर आपकी कार अक्सर खड़ी रहती है और हमेशा कवर से ढकी रहती है, तो बीच-बीच में कवर जरूर हटाएं। लंबे समय तक कवर रहने से नमी फंस सकती है, जिससे कार में जंग लगने का खतरा बढ़ जाता है।

विंडशील्ड पर कोटिंग और कार में रखें जरूरी सामान

आजकल बाजार में ऐसे स्प्रे और कोटिंग मिलते हैं, जो विंडशील्ड पर पानी टिकने नहीं देते। इससे बारिश में सामने का रास्ता साफ दिखाई देता है। वहीं, अगर आपकी कार पुरानी है और समुद्री इलाके में रहती है, तो एंटी-रस्ट कोटिंग (Anti-Rust Coating) भी करवाना फायदेमंद हो सकता है। मानसून के दौरान कार में हमेशा फर्स्ट एड किट, टॉर्च, टायर इंफ्लेटर, छाता और रेनकोट जरूर रखें। लंबे ट्रैफिक जाम की स्थिति के लिए पानी और हल्के स्नैक्स रखना भी अच्छा रहेगा।

बारिश में इन बातों का ध्यान रखकर करें सुरक्षित ड्राइविंग

अगर सड़क पर पानी भरा है, तो धीरे-धीरे और सावधानी से कार चलाएं। आगे चल रही गाड़ी से पर्याप्त दूरी बनाए रखें, ताकि अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति में दुर्घटना से बचा जा सके। घर से निकलने से पहले मौसम और ट्रैफिक की जानकारी भी जरूर देख लें। इससे आप सही रास्ता चुन सकेंगे और अनावश्यक परेशानी से बचेंगे।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल     |     इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की ‘युवा स्वाभिमान यात्रा’: जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की साइक्लोथॉन     |     शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया बच्ची को जन्म     |     श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों का दिल     |     सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट     |     रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, ‘शोले’ के वीरू जैसा दिखा नजारा     |     Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही आई सामने     |     Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क रहने की चेतावनी     |     Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट     |     इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों का प्रदर्शन     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें