Baruipur Case: बारुईपुर हत्याकांड पर सियासी घमासान, ममता बनर्जी के आवास के बाहर केंद्रीय बल तैनात

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में 12 साल वर्षीय बच्ची के दुष्कर्म और हत्या के मामले को लेकर सूबे की राजनीति गरमा गई है. पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी के बारुईपुर दौरे से पहले उनके आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई. आवास के बाहर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है. TMC ने इसे राजनीतिक कदम बताते हुए केंद्र और प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं. TMC ने इस कदम को बनर्जी की पीड़ित परिवार से मिलने में बाधा डालने का प्रयास बताया.

बारुईपुर में हुई इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है. जादवपुर से TMC सांसद सायानी घोष ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी.उन्होंने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए SIT बनाई गई है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से भी बातचीत की है.

 

TMC ने केंद्रीय बलों की तैनाती पर उठाए सवाल

ममता बनर्जी के आवास के बाहर केंद्रीय सुरक्षा बलों की मौजूदगी पर TMC नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई. पार्टी सांसद डोला सेन ने आरोप लगाया कि क्या ममता बनर्जी को नजरबंद करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने इसे सुपर इमरजेंसी करार दिया.

 

‘ममता बनर्जी जन नेता हैं…’

डोला सेन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा ‘बंगाल और कोलकाता में क्या हो रहा है? बरुईपुर में जो हुआ, वो तो सबको पता है. दीदी (ममता बनर्जी) जन नेता हैं. इतनी भयानक घटना के बाद वो वहां जाना चाहती थीं. लेकिन क्या उन्होंने उन्हें नजरबंद कर दिया है? क्या ऐसा करके वे दीदी को रोक पाएंगे?. बिना किसी कारण के इतने सारे पुलिस अधिकारी यहां तैनात हैं. पुलिस प्रशासन जो भी कर रहा है, वो सही नहीं है’.

‘न्याय की आवाज नहीं दबाई जा सकती’

वहीं TMC नेता मदन मित्रा ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की आलोचना की. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रही हैं और जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता. उन्होंने कहा कि जिस तरह आरजी कर अस्पताल मामले में न्याय की मांग उठी थी, उसी तरह बारुईपुर की पीड़िता को भी न्याय मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि आप चुपचाप जनता की अनदेखी करते हुए एकतरफा अत्याचार करते नहीं रह सकते यह तरीका काम नहीं करता.

अभिषेक बनर्जी का बीजेपी पर तीखा हमला

इसी बीच TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी इस घटना को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के अपने वादे को पूरा करने में विफल रही है. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा ‘बीजेपी न केवल महिलाओं को विफल कर रही है, बल्कि यह एक ऐसा माहौल बना रही है जहां जघन्य अपराधों के आरोपी यह मानने लगते हैं कि उन्हें राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है. जहां राजनीतिक संबंध न्याय को प्रभावित करते प्रतीत होते हैं. जहां प्रभाव कानून के शासन से अधिक प्रभावशाली प्रतीत होता है. जहां यह चिंताजनक प्रश्न उठता है कि क्या राजनीतिक दबाव न्याय पर हावी हो रहा है. यही बरुईपुर हत्याकांड के पीछे की असली त्रासदी है!’.

 

‘यह बेहद शर्मनाक स्थिति है…’

अभिषेक बनर्जी ने यह भी कहा ‘बीजेपी बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा का वादा लेकर आई थी. लेकिन हर घटना उसके खोखले वादों पर नए सवाल खड़े कर रही है. चुप्पी भी उतनी ही खटक रही है. कोई विरोध नहीं, कोई आक्रोश नहीं, जवाबदेही की कोई मांग नहीं, इस्तीफे की कोई मांग नहीं, अंतरात्मा की कोई जागृति नहीं. जब न्याय चुनिंदा हो जाता है और आक्रोश राजनीतिक हो जाता है, तो न केवल पीड़ित को भुगतना पड़ता है, बल्कि समाज को भी कीमत चुकानी पड़ती है. यह बेहद शर्मनाक स्थिति है’.

 

डेरेक ओ’ब्रायन ने जताई नाराजगी

इधर TMC के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने दावा किया कि ममता बनर्जी के आवास के बाहर संकरी गली में जानबूझकर 10 से अधिक पुलिस वाहनों को तैनात किया गया था ताकि उनकी आवाजाही को रोका जा सके. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए सांसद कहा ‘घंटों से, दस से अधिक पुलिस कारें जानबूझकर ममता बनर्जी के घर के ठीक बाहर संकरी गली में खड़ी हैं. यह एक शातिर चाल है ताकि गली को जाम किया जा सके और उन्हें बारुईपुर में बेरहमी से बलात्कार और हत्या की शिकार हुई बच्ची के परिवार से मिलने के लिए घर से बाहर निकलने से रोका जा सके’.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल     |     इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की ‘युवा स्वाभिमान यात्रा’: जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की साइक्लोथॉन     |     शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया बच्ची को जन्म     |     श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों का दिल     |     सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट     |     रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, ‘शोले’ के वीरू जैसा दिखा नजारा     |     Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही आई सामने     |     Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क रहने की चेतावनी     |     Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट     |     इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों का प्रदर्शन     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें