Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले कर ली थी शादी

पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान रिकवर किए गए मोबाइल डेटा से संकेत मिले हैं कि आरोपी चेतन और सिया ने लगभग चार महीने पहले गुप्त रूप से शादी की थी, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने परिवारों से भी छिपाकर रखी थी। जांच में यह भी सामने आया है कि केतन की हत्या से पहले और वारदात के बाद पुलिस जांच और कानूनी कार्रवाई से बचने के तरीकों को लेकर सिया पहले से जानकारी जुटा रही थी।

वॉट्सऐप चैट से मिले सीक्रेट शादी के सबूत, पुलिस कर रही वेरिफिकेशन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों के मोबाइल फोन से रिकवर किए गए वाट्सऐप चैट में शादी से जुड़े कई सबूत मिले हैं। इन्हीं डिजिटल सबूतों के आधार पर पुलिस दोनों के रिश्ते, उनकी बातचीत और वारदात से पहले की गतिविधियों को जोड़ने की कोशिश कर रही है। फिलहाल इस कथित विवाह से जुड़े सभी तथ्यों का वेरिफिकेशन किया जा रहा है।

हत्या से पहले दोनों आरोपियों ने देखी थीं क्राइम वेब सीरीज़

जांच के दौरान मोबाइल डेटा से यह भी सामने आया है कि वारदात से पहले दोनों आरोपियों ने अपराध पर आधारित कई वेब सीरीज़ और फिल्में देखी थीं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इनकी ऑनलाइन गतिविधियों और कथित हत्या की योजना के बीच कोई संबंध है। फिलहाल इस पहलू की तकनीकी और फॉरेंसिक जांच जारी है।

सिया ने इंटरनेट पर खोजी थी पुलिस पूछताछ की प्रक्रिया

जांच में यह भी सामने आया है कि हत्या से पहले सिया गोयल ने पुलिस जांच और न्यायिक प्रक्रिया से जुड़ी कई जानकारियां जुटाने का प्रयास किया था। पुलिस के मुताबिक, उसने यह समझने की कोशिश की कि महिला आरोपियों से पूछताछ कैसे की जाती है, पुलिस हिरासत में उनके साथ क्या प्रक्रिया अपनाई जाती है, पूछताछ के दौरान किस तरह के सवाल पूछे जाते हैं और गंभीर आपराधिक मामलों में कानूनी कार्रवाई किस प्रकार आगे बढ़ती है।

सोनम रघुवंशी के बेल केस की भी ली थी जानकारी

पुलिस जांच के अनुसार, सिया ने चर्चित हत्या के एक अन्य मामले में आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने से जुड़ी जानकारी भी जुटाने की कोशिश की थी। इसके अलावा उसने यह जानने का प्रयास किया कि महिला आरोपियों को किन परिस्थितियों में राहत मिल सकती है और अदालत में उनके बचाव की प्रक्रिया क्या होती है।

फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए डिजिटल सबूत

पुणे ग्रामीण पुलिस फिलहाल मोबाइल डेटा, चैट रिकॉर्ड, इंटरनेट सर्च हिस्ट्री और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि अभी पूरे मामले की सघन जांच जारी है और सभी डिजिटल साक्ष्यों का वैज्ञानिक व कानूनी परीक्षण किया जा रहा है, ताकि आरोपियों के खिलाफ मजबूत केस तैयार किया जा सके।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल     |     इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की ‘युवा स्वाभिमान यात्रा’: जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की साइक्लोथॉन     |     शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया बच्ची को जन्म     |     श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों का दिल     |     सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट     |     रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, ‘शोले’ के वीरू जैसा दिखा नजारा     |     Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही आई सामने     |     Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क रहने की चेतावनी     |     Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट     |     इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों का प्रदर्शन     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें