Prabhas Fauzi Update: प्रभास की ‘फौजी’ में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन की शूटिंग

प्रभास (Prabhas) इस वक्त कई बड़ी फिल्मों पर एक साथ काम कर रहे हैं। जहां एक तरफ ‘स्पिरिट’, ‘फौजी’ और ‘कल्कि पार्ट 2’ कतार में हैं, तो कुछ और फिल्मों से भी उनका नाम जुड़ रहा है। इस साल की शुरुआत में एक्टर की ‘द राजा साब’ आई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी। खैर, लंबे वक्त से फैंस को उनकी अगली फिल्म ‘फौजी’ (Fauzi) का बेसब्री से इंतजार है, जिसे इसी साल रिलीज किए जाने की चर्चा थी। लेकिन अब तक न तो रिलीज डेट सामने आई है और न ही फिल्म का शूट कंप्लीट हुआ है। प्रभास और डायरेक्टर हनु राघवपुडी की इस फिल्म में कई धुरंधर काम कर रहे हैं और कई एक्टर्स के लुक भी सामने आ चुके हैं। इसी बीच पिक्चर की शूटिंग को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

10 जुलाई से शुरू होगी हाई-वोल्टेज इंटरवल सीन की शूटिंग

हाल ही में 123 तेलुगु डॉट कॉम पर एक रिपोर्ट छपी है, जिससे पता चला है कि ‘फौजी’ में एक हाई-वोल्टेज इंटरवल एपिसोड होगा। इस इंटरवल वाले हिस्से की शूटिंग 10 जुलाई, 2026 से शुरू होगी। इस एपिसोड में जबरदस्त और इमोशनल सीन्स होंगे, जो फिल्म की कहानी के हिसाब से काफी असरदार साबित होंगे। इन अहम हिस्सों की शूटिंग मशहूर एक्शन डायरेक्टर राम-लक्ष्मण मास्टर्स की देखरेख में की जाएगी। इस अहम शेड्यूल में प्रभास के अलावा फिल्म के दूसरे प्रमुख एक्टर्स भी शामिल रहेंगे।

700 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बन रही ‘फौजी’

दरअसल, प्रभास की फिल्म ‘फौजी’ को इसी साल सितंबर या अक्टूबर तक सिनेमाघरों में लाने की प्लानिंग थी। लेकिन अब तक फिल्म का कितना काम बचा हुआ है और कितना कंप्लीट हो गया है, इसका कोई स्पष्ट अपडेट नहीं मिल पाया है। हनु राघवपुडी इसे बहुत बड़े लेवल पर डायरेक्ट कर रहे हैं। ऐसी चर्चा है कि 700 करोड़ रुपये से ज्यादा के भारी-भरकम बजट में यह वॉर-एक्शन ड्रामा फिल्म बन रही है, जिसे ‘मैत्री मूवी मेकर्स’ (Mythri Movie Makers) प्रोड्यूस कर रहे हैं। भारी एक्शन के साथ-साथ फिल्म में रोमांस का भी तड़का देखने को मिलेगा। हालांकि, मेकर्स की तरफ से फिलहाल फिल्म की रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

‘स्पिरिट’ और ‘कल्कि 2’ का भी है दर्शकों को इंतजार

गौरतलब है कि प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्पिरिट’ अगले साल आएगी और उसके बाद ही ‘कल्कि 2’ (Kalki 2898 AD Part 2) को रिलीज किया जाएगा। इन दोनों प्रोजेक्ट्स पर पहले ही काम शुरू हो चुका है और दूसरे एक्टर्स पिक्चर के लिए लगातार शूट कर रहे हैं। लेकिन जिस फिल्म यानी ‘फौजी’ को इसी साल लाया जाना था, उस पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स कब तक फिल्म की रिलीज डेट बताते हैं। फैंस को फिल्म की पहली झलक और टीजर का भी बेसब्री से इंतजार है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल     |     इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की ‘युवा स्वाभिमान यात्रा’: जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की साइक्लोथॉन     |     शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया बच्ची को जन्म     |     श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों का दिल     |     सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट     |     रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, ‘शोले’ के वीरू जैसा दिखा नजारा     |     Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही आई सामने     |     Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क रहने की चेतावनी     |     Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट     |     इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों का प्रदर्शन     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें