जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घटना

उत्तर प्रदेश में कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में 28 फरवरी में एक महिला का शव नाले में मिलने से हड़कंप मच गया था. पुलिस ने शव को नाले से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. इसके बाद सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान कर मृतक महिला के परिजन थाने पहुंचे. घटना में मृतक महिला की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने मृतका के परिवार वालों की शिकायत पर पति और जेठ को गिरफ्तार कर लिया था. गिरफ्तार पति ने कबूल किया कि उसने ही पत्नी की गला दबाकर हत्या की है.

मामले में डीसीपी कल्याणपुर अब्दुल काजमी ने बताया कि पत्नी का पति से 26 फरवरी को विवाद हुआ था, जिसकी शिकायत पनकी चौकी में की थी. देर शाम दोनों के बीच समझौता भी हो गया था. उसके बाद घर पहुंचने पर गुस्से में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी, और घर से 200 मीटर दूर नाले में शव को कंबल से लपेटकर फेंक दिया. इतना ही नहीं, घटना की किसी को जानकारी ने हो, इसलिए उसने शव पर भारी पत्थर डाल दिया था. लेकिन 28 तारीख की सुबह नाले में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने पत्थर हटाकर नाले से शव को बाहर निकलवाया और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था. पुलिस की सतर्कता के बाद शाम को ही पनकी के ही सरायमीता में रहने वाले मृतक महिला के भाई ने शव को पहचान लिया.

5 साल पहले की थी लव मैरिज

मामले में मृतक महिला आकृति के भाई राहुल ने बताया कि उनकी बहन का 5 साल पहले नितिन सविता से पनकी मंदिर में प्रेम विवाह हुआ था. इसके बाद से दोनों गंगागंज में रहते थे. उनके दो बच्चे भी हैं. मृतका के भाई राहुल ने बताया कि पहले तो प्रेम विवाह से उसके घर वाले नाराज थे. कुछ समय बाद सब कुछ ठीक हो गया और आकृति घर आने जाने लगी. मां ने उसको लाखों रुपए के जेवर भी दिए थे, लेकिन पति की कुछ हरकतों की वजह से वह जेवर अपने साथ नहीं ले जाती थी. जब कहीं जाना आना होता था वह पहन कर जाती थी और लौटकर अपनी मां के पास रख देती थी.

मृतका के भाई ने क्या कहा?

मृतका के भाई ने बताया कि पति इससे बेहद नाराज था उसका कहना था कि तुम्हारे जेवर हैं तो तुम अपने पास अपने घर में रखा करो. पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर 26 फरवरी को विवाद हुआ था जिस पर पति ने आकृति को मारा था और आकृति ने पनकी थाना में पुलिस से शिकायत की थी. इसके बाद देर शाम पुलिस ने पति-पत्नी दोनों को बुलाकर चौकी में समझाया बुझाया और समझौता करा वापस घर भेज दिया था.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Dantewada News: दंतेवाड़ा में कबाड़ बन गए लाखों के ‘वाटर एटीएम’, रखरखाव के अभाव में बूंद-बूंद पानी को तरस रहे लोग     |     Chhattisgarh Delimitation: परिसीमन पर सियासत तेज, लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप     |     Caste Census Demand: जातिगत जनगणना के लिए ओबीसी महासभा का हल्लाबोल, ऊंचडीह रेलवे स्टेशन के पास धरना प्रदर्शन     |     Chhattisgarh Forest News: उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में घुसे अतिक्रमणकारी, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 22 लोग गिरफ्तार     |     Barnawapara Wildlife Sanctuary: छत्तीसगढ़ के बारनवापारा में काले हिरणों का पुनर्जन्म, विलुप्ति की कगार से 200 तक पहुंची संख्या     |     Bhupesh Baghel AI Video: भूपेश बघेल और सौम्या चौरसिया का AI वीडियो वायरल, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, कड़ी कार्रवाई की मांग     |     Teejan Bai Health Update: पद्म विभूषण तीजनबाई के निधन की खबरें झूठी, परिवार ने अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग की     |     MP Assembly Special Session 2026: मध्य प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र आज, महिला आरक्षण पर कांग्रेस ने घेराबंदी के लिए बनाई रणनीति     |     MP Weather Update: मध्यप्रदेश में भीषण लू का कहर, भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में 8वीं तक स्कूल बंद, जानें नई टाइमिंग     |     उज्जैन जिले में खेत में मिली किसान की जलती हुई लाश, नरवाई जलाने पहुंचा था     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें