बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी रूह!

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है. रुपईडीहा थाना क्षेत्र के बसंतपुर उदल (रामनगर) गांव में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात एक कलयुगी बेटे ने मामूली विवाद में अपने ही परिवार के चार सदस्यों की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर डाली. इस खूनी खेल में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं. जबकि घर में मौजूद एक मासूम बच्चा चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गया.

घटना रात करीब 12:30 बजे की है, जब पूरा गांव गहरी नींद में था. अचानक बडलूराम के घर से उठी चीखों ने सन्नाटे को चीर दियाय बताया जा रहा है कि पिता द्वारा बेची गई जमीन और गहनों के पैसों के बंटवारे को लेकर भाइयों और पिता के बीच विवाद चल रहा था. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने वहशीपन की सारी हदें पार कर दीं और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए.

आंगन में बिछीं लाशें, खून से लथपथ मिला घर

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब घर के अंदर का नजारा देखा तो वो भी सन्न रह गए. आंगन और कमरों में चारों तरफ खून फैला हुआ था. इस नरसंहार में पिता बडलूराम (62), मां संजू देवी (60), दादी शिताला (82) और बहन पार्वती (20) की मौत हुई है. हैरानी की बात यह रही कि इस कत्लेआम के बीच घर में मौजूद एक मासूम बच्चा पूरी तरह सुरक्षित मिला, जिसे पुलिस ने तुरंत अपनी सुरक्षा में ले लिया.

घायल लखनऊ रेफर, गांव बना छावनी

चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची 112 नंबर की टीम ने घायल गुरुदेव (40) और निरंकार (30) को अस्पताल पहुंचाया. निरंकार की हालत नाजुक होने के कारण उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है.

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी राम नयन सिंह और एएसपी ग्रामीण दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी भारी पुलिस बल और पीएसी के जवानों के साथ गांव पहुंचे. फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए भारी फोर्स तैनात की गई है.

फॉरेंसिक टीम को मिली कुल्हाड़ी

देर रात फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और घर के बाहर झाड़ियों से वही कुल्हाड़ी बरामद कर ली है, जिससे इस वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी गहरे मानसिक तनाव में था और संपत्ति विवाद को लेकर काफी समय से रंजिश रख रहा था. पुलिस अब घायलों के होश में आने का इंतजार कर रही है ताकि हत्याकांड की कड़ियों को पूरी तरह जोड़ा जा सके.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Madhya Pradesh Crime: रीवा में चोरी का अनोखा तरीका, अंडरवियर में छिपाए ब्रांडेड कपड़े, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत     |     Ghazipur News: पीड़ित परिवार से मिलने कल गाजीपुर जाएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल, अखिलेश यादव देंगे ₹5 लाख की आर्थिक मदद     |     Jyotiraditya Scindia: ‘गाड़ी में AC नहीं, जेब में प्याज…’ भीषण गर्मी से बचने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया अपना देसी फॉर्मूला     |     Most Expensive Train: भारत की सबसे लग्जरी ट्रेन का सफर अब मई में भी, ₹18 लाख के टिकट में क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं?     |     Pratapgarh Crime News: प्रतापगढ़ में पेड़ से लटका मिला 19 साल की दलित युवती का शव, इलाके में सनसनी     |     Ganga Expressway: नया मैन्युफैक्चरिंग हब बनेगा गंगा एक्सप्रेसवे, 12 जिलों में ₹47,000 करोड़ के निवेश की तैयारी     |     Fire Incident: गुज्जर परिवार के घर में लगी भीषण आग, 70 हजार कैश समेत घर का सारा सामान जलकर राख     |     Jammu Police Encounter: जम्मू में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश ढेर, पंजाब से जुड़े तार     |     Punjab Government Holiday: पंजाब में शुक्रवार को सरकारी छुट्टी का ऐलान, स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद     |     Jalandhar News: जालंधर की ग्रोवर कॉलोनी में बिजली की तारों में लगी भयंकर आग, इलाके में मची अफरा-तफरी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें