Ghazipur News: पीड़ित परिवार से मिलने कल गाजीपुर जाएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल, अखिलेश यादव देंगे ₹5 लाख की आर्थिक मदद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पिछले दिनों एक युवती की हत्या के बाद प्रदेश की सियासत तेज हो गई है. कांग्रेस का आरोप है कि उसकी ओर से भेजे गए प्रतिनिधिमंडल को पीड़ित परिवार वालों से मिलने नहीं दिया गया. इस बीच समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने कहा कि गाजीपुर में हमारे लोगों के साथ बहुत खराब व्यवहार हुआ. सपा का एक प्रतिनिधिमंडल गाजीपुर में पीड़ित परिवार से मिलने जाएगा. साथ ही परिवार को आर्थिक मदद मुहैया कराई जाएगी.

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा, “गाजीपुर में हमारे लोगों के साथ बहुत खराब व्यवहार हुआ है और ये सब सरकार के इशारे पर कराया गया. बीजेपी वाले जब खुद कुछ नहीं कर पा रहे तो दूसरों से पत्र लिखवा रहे हैं.” उन्होंने कहा कि कल मंगलवार को सपा का एक और प्रतिनिधिमंडल फिर से दौरे पर जाएगा. उन्होंने कहा, “हमारा प्रतिनिधिमंडल कल गाजीपुर जाएगा और परिवार से मिलकर, उनकी मदद करेगा और उनकी बात सुन कर आएगा.” उन्होंने पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की भी बात कही.

बीजेपी राज में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ाः अखिलेश

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने बीजेपी सरकार पर हमला करते हुए कहा, “यूपी में जब से बीजेपी की सरकार बनी है तब से बहनों और बेटियों पर अत्याचार बढ़ा है. बीजेपी वाले महिलाओं के नाम पर रैलियां और प्रदर्शन कर रहे हैं. लेकिन गाजीपुर की बेटी जिस हालत में मिली एक बार उसकी तस्वीर तो देख लेते.” उन्होंने आगे कहा,”इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, बीजेपी के मंत्री जा रहे हैं. यदि लोगों को पोस्टमॉर्टम पर शंका है तो बीजेपी के मंत्री देख क्यों नहीं लेते.”

उन्होंने कहा, “सबसे ज्यादा महिलाएं और बेटियां अगर कहीं असुरक्षित हैं तो वो उत्तर प्रदेश ही है. यहां के जो आंकड़े बताते हैं, उसके आधार पर सबसे ज्यादा घटनाएं उत्तर प्रदेश में ही हो रही हैं महिलाओं और बेटियों के ख़िलाफ ही हैं.

चुनाव के बाद बढ़ जाएंगे पेट्रोल-डीजल के दामः अखिलेश

गाजीपुर कांड के के बारे में अखिलेश यादव ने कहा, “गाजीपुर में हमारे लोगों के साथ बुरा व्यवहार हुआ है, बीजेपी के लोग शामिल हैं , बीजेपी नहीं चाहती कि हम पीडीए के साथ खड़े हों, लोगो को मिलने नहीं दिया जा रहा हैं , हम लोगों ने तय किया है कि 5 लाख रुपये से मदद करेंगे , कल हमारा प्रतिनिधिमंडल जाएगा, हमारे विधायक और रीता विश्वकर्मा भी जाएंगे. बताया जा रहा है कि अखिलेश खुद पीड़ित परिवार से मिलने के लिए 29 अप्रैल को गाजीपुर आ सकते हैं.

प्रतिनिधिमंडल को जाने देने की अनुमति देने की बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, “हमारे प्रतिनिधिमंल को गाज़ीपुर जाने दो वरना हम तो हैं ही. परिवार ने अगर शक जताई है तो जांच होनी चाहिए, जहां बेटी की लाश मिली हैं वहां तो 2 फ़ीट पानी भी नहीं है. हमारा डेलीगेशन जायेगा , उनकी मदद करेगा.” उन्होंने यह भी कहा कि 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में चुनाव के ख़त्म होते ही देश डीजल और पेट्रोल महंगा हो जाएगा.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी परेड     |     Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा ट्रैक्टर, वीडियो वायरल     |     Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सुनाई आपबीती     |     Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने में जुटे स्थानीय लोग     |     Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख के पार     |     Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदियों पर FIR दर्ज     |     Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंसिपल ने रची खुद के अपहरण की साजिश     |     Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नबीन ने भी दिए ₹6.35 लाख     |     Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्तारी की मांग     |     Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया ‘अग्र महाकुंभ 2026’ का शुभारंभ; अग्रवाल समाज के योगदान को सराहा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें