Chhattisgarh Delimitation: परिसीमन पर सियासत तेज, लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप

जशपुर: जनगणना प्रक्रिया पूरी होने से पहले परिसीमन की कोशिशों को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है. रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र की विधायक विद्यावती सिदार ने भाजपा और उसके सहयोगी दलों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस महिला आरक्षण का नहीं, बल्कि “पिछले दरवाजे से परिसीमन” के प्रयासों का विरोध कर रही है.

जिला कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए विधायक सिदार ने स्पष्ट किया कि महिला आरक्षण बिल 2023 संसद से पारित होकर राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून बन चुका है. ऐसे में भाजपा द्वारा कांग्रेस पर महिला विरोधी होने के आरोप पूरी तरह निराधार हैं. उन्होंने कहा कि महिलाओं को शासन-प्रशासन में ज्यादा से ज्यादा प्रतिनिधित्व देना कांग्रेस की प्राथमिकता रही है.

महिला विधायक ने उदाहरण देते हुए कहा कि देश को पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रूप में कांग्रेस ने ही दिया. इसके अलावा पहली महिला लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार और पहली महिला राजदूत विजय लक्ष्मी पंडित भी कांग्रेस की देन रही हैं.

‘चुनावी लाभ के लिए लाया गया संशोधन’

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए विधायक सिदार ने कहा कि हाल ही में लोकसभा में एनडीए द्वारा प्रस्तुत “नारी शक्ति वंदन संशोधन” पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में होने वाले चुनावों को ध्यान में रखकर लाया गया था. उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा में राजनीतिक झटके के बाद प्रधानमंत्री और भाजपा नेता कांग्रेस पर दोष मढ़ने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जनता सब समझ रही है.

राजीव गांधी के दौरे का हवाला

कांग्रेस की प्रदेश सचिव रत्ना पैंकरा ने कहा कि देश में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की शुरुआत पंचायती राज अधिनियम के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के समय हुई थी. उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं इसी आरक्षण व्यवस्था के तहत पहली बार चुनाव लड़ा था.

विशेष सत्र पर भी सवाल

छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रस्तावित विशेष सत्र को लेकर पूछे गए सवाल पर विधायक सिदार ने कहा कि सरकार इस सत्र का उद्देश्य अब तक स्पष्ट नहीं कर पाई है. उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस, शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार विधानसभा के भीतर इस मुद्दे पर सरकार को कड़ा जवाब देगी.

भाजपा के आरोपों पर पलटवार

भाजपा द्वारा कांग्रेस पर देशहित के कदमों का विरोध करने के आरोपों को खारिज करते हुए विधायक सिदार ने कहा कि आजादी के बाद देश के विकास में कांग्रेस का योगदान और बलिदान ही इन आरोपों का सबसे बड़ा जवाब है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Most Expensive Train: भारत की सबसे लग्जरी ट्रेन का सफर अब मई में भी, ₹18 लाख के टिकट में क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं?     |     Pratapgarh Crime News: प्रतापगढ़ में पेड़ से लटका मिला 19 साल की दलित युवती का शव, इलाके में सनसनी     |     Ganga Expressway: नया मैन्युफैक्चरिंग हब बनेगा गंगा एक्सप्रेसवे, 12 जिलों में ₹47,000 करोड़ के निवेश की तैयारी     |     Fire Incident: गुज्जर परिवार के घर में लगी भीषण आग, 70 हजार कैश समेत घर का सारा सामान जलकर राख     |     Jammu Police Encounter: जम्मू में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश ढेर, पंजाब से जुड़े तार     |     Punjab Government Holiday: पंजाब में शुक्रवार को सरकारी छुट्टी का ऐलान, स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद     |     Jalandhar News: जालंधर की ग्रोवर कॉलोनी में बिजली की तारों में लगी भयंकर आग, इलाके में मची अफरा-तफरी     |     Crime Update: एक्टिवा पर आए नकाबपोश चोर ने दिया बड़ी वारदात को अंजाम, सीसीटीवी (CCTV) में कैद हुई पूरी घटना     |     Tarun Chugh on AAP: तरुण चुघ का आम आदमी पार्टी पर बड़ा हमला, बोले- “नैतिक मूल्यों से पूरी तरह भटक गई है यह पार्टी”     |     Punjabi Actress Wedding: मशहूर पंजाबी एक्ट्रेस [नाम] ने रचाई शादी, हिमाचल की वादियों में लिए सात फेरे     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें