Caste Census Demand: जातिगत जनगणना के लिए ओबीसी महासभा का हल्लाबोल, ऊंचडीह रेलवे स्टेशन के पास धरना प्रदर्शन

सूरजपुर: जातिगत जनगणना की मांग को लेकर ओबीसी महासभा ने मोर्चा खोल दिया है. महासभा के सैंकड़ों कार्यकर्ता ऊंचडीह रेलवे स्टेशन पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने रेलवे स्टेशन का सांकेतिक घेराव करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा.

जातिगत जनगणना के फॉर्मेट में ओबीसी का कॉलम रखने की मांग

ओबीसी महासभा का आरोप है कि सरकार द्वारा वर्ष 2027 की जनगणना के लिए जारी अधिसूचना के प्रारूप में अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए तो कॉलम निर्धारित किया गया है, लेकिन अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए कोई अलग कॉलम नहीं रखा गया है. महासभा का कहना है कि इससे देश की एक बड़ी आबादी जातिगत आधार पर जनगणना में शामिल होने से वंचित रह जाए.

हमारी मांग है कि जनगणना के प्रारूम में अलग से हमारा कॉलम होना चाहिए, हमारी गिनती होनी चाहिए- नरेश राजवाड़े, प्रदर्शनकारी

पिछले साल संसद में पीएम मोदी ने घोषणा की थी कि आने वाली जनगणना में जातिगत जनगणना होगी लेकिन ओबीसी का कॉलम नहीं है. हम चाहते हैं कि सरकार अपनी बातों पर अमल करे –पारस राजवाड़े, पूर्व विधायक व संसदीय सचिव

ओबीसी महासभा की मांग

प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि जनगणना के सॉफ्टवेयर और प्रारूप में ओबीसी वर्ग के लिए भी अलग कॉलम निर्धारित किया जाए, ताकि सही आंकड़े सामने आ सकें. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं करती है, तो आने वाले समय में वे आंदोलन को और उग्र करते हुए दिल्ली में लोकसभा और प्रधानमंत्री निवास का भी घेराव करेंगे.

हमारी प्रमुख मांग है कि भारत में ओबीसी की आधे से ज्यादा आबादी है. 27 प्रतिशत आरक्षण पास है लेकिन हमें सिर्फ 14 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है. सरकार को दूसरा गजट नोटिफिकेशन लाना पड़ेगा. जरूरत पड़ने पर लोकसभा और प्रधानमंत्री निवास का भी घेराव करेंगे -लक्ष्मी गुप्ता

वहीं, मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन प्राप्त किया और आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा.

रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा घेरा

ओबीसी महासभा के प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. रेलवे स्टेशन पर द्वितीय लेयर का सुरक्षा घेरा बनाया गया, जिसमें पुलिस विभाग के अधिकारी और जवानों को तैनात किया गया. इसके अलावा रेलवे की ओर से रेलवे पुलिस बल भी मुस्तैद रहा, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Pratapgarh Crime News: प्रतापगढ़ में पेड़ से लटका मिला 19 साल की दलित युवती का शव, इलाके में सनसनी     |     Ganga Expressway: नया मैन्युफैक्चरिंग हब बनेगा गंगा एक्सप्रेसवे, 12 जिलों में ₹47,000 करोड़ के निवेश की तैयारी     |     Fire Incident: गुज्जर परिवार के घर में लगी भीषण आग, 70 हजार कैश समेत घर का सारा सामान जलकर राख     |     Jammu Police Encounter: जम्मू में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश ढेर, पंजाब से जुड़े तार     |     Punjab Government Holiday: पंजाब में शुक्रवार को सरकारी छुट्टी का ऐलान, स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद     |     Jalandhar News: जालंधर की ग्रोवर कॉलोनी में बिजली की तारों में लगी भयंकर आग, इलाके में मची अफरा-तफरी     |     Crime Update: एक्टिवा पर आए नकाबपोश चोर ने दिया बड़ी वारदात को अंजाम, सीसीटीवी (CCTV) में कैद हुई पूरी घटना     |     Tarun Chugh on AAP: तरुण चुघ का आम आदमी पार्टी पर बड़ा हमला, बोले- “नैतिक मूल्यों से पूरी तरह भटक गई है यह पार्टी”     |     Punjabi Actress Wedding: मशहूर पंजाबी एक्ट्रेस [नाम] ने रचाई शादी, हिमाचल की वादियों में लिए सात फेरे     |     Sunil Jakhar on Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल पर सुनील जाखड़ का तीखा हमला, पूछा- ‘ये डर है या घमंड?’     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें