उज्जैन जिले में खेत में मिली किसान की जलती हुई लाश, नरवाई जलाने पहुंचा था

 उज्जैन। उन्हेल रोड पर सारीबारी टेकरी पर खेत में जल रही नरवाई की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। किसान बुरी तरह झुलस गया था। काफी देर तक किसान घर नहीं पहुंचा तो भतीजा उसे तलाशने के लिए पहुंचा। बताया जा रहा है कि किसान अपने खेत में नरवाई जलाने पहुंचा था, मगर उसका शव उसके खेत से दूर पड़ोसी के खेत में मिला है। भैरवगढ़ पुलिस जांच में जुटी है।

भैरवगढ़ पुलिस ने बताया कि रविवार को सूचना मिली थी कि उन्हेल रोड पर सारीबारी में टेकरी पर स्थित एक खेत में एक व्यक्ति का शव झुलसी अवस्था में पड़ा है। खेत में नरवाई जलाई गई थी, समीप ही पड़ा भूसे का ढेर भी जल गया था। मृतक की शिनाख्त उसके भतीजे ने रामेश्वर पुत्र लक्ष्मण आंजना उम्र 60 वर्ष निवासी सोडंग के रूप में की है।

मोबाइल भी बंद आ रहा था

स्वजन ने पुलिस को बताया कि रामेश्वर सुबह करीब दस बजे घर से सारीबारी टेकरी स्थित अपने खेत पर नरवाई जलाने जाने का कहकर निकला था। दोपहर करीब तीन बजे तक वह वापस नहीं लौटा था। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। इस पर स्वजन चिंतित हो गए थे। भतीजा उसे तलाशने के लिए खेत पर पहुंचा था। मगर पड़ोस में स्थित हकीम भाई के खेत पर लोगों की भीड़ देखकर वहां पहंचा तो झुलसी अवस्था में मृत रामेश्वर पड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की है।

पड़ोसी के खेत में कैसे पहुंचा

पुलिस ने बताया कि रामेश्वर का शव हकीम भाई के खेत में जिस स्थान पर मिला वहां समीप ही भूसे का ढेर भी जला हुआ मिला है। खेत में नरवाई भी जली हुई थी। आशंका है कि आग से बचने के प्रयास में वह चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। स्वजन ने फिलहाल किसी पर शंका नहीं जताई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

प्रतिबंध के बाद भी नरवाई जला रहे किसान

सरकार ने खेतों में गेहूं की कटाई के बाद नरवाई जलाने पर प्रतिबंध लगा रखा है। बावजूद इसके किसान खेतों में नरवाई जला रहे है। कंसोर्टियम फार रिसर्च आन एग्रोइकोसिस्टम मानिटरिंग एंड माडलिंग फ्राम स्पेस (सीआरइएएमएस) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार इस साल अप्रैल में उज्जैन जिले में 2053 मामले नरवाई जलाने के सामने आए है। पुलिस ने कुछ मामलों में केस भी दर्ज किए हैं। जिसको लेकर भारतीय किसान संघ ने बीते दिनों कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन भी किया था।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Garhwa Crime News: दूल्हे को चश्मा पहनाने की जिद में खूनी खेल, बाराती की पीट-पीटकर हत्या; गढ़वा में मातम में बदली शादी     |     Ghaziabad News: गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के 8 फ्लैट आग में खाक, करोड़ों का नुकसान; सीएम योगी ने लिया संज्ञान     |     Delhi Crime News: बेटे को ‘घर जमाई’ बनाने से रोका, तो बहू के माता-पिता ने समधन की नाक तोड़ी; दिल्ली के वेलकम इलाके में बवाल     |     Mira Road Attack: मीरा रोड हमले की जांच ATS को सौंपी गई, आरोपी जुबैर अंसारी के पास से मिला ‘लोन वुल्फ’ अटैक का नोट     |     Ranchi Murder Case: रांची में सनसनीखेज हत्याकांड, गोद ली हुई बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची मां की हत्या की साजिश     |     Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, यूपी-हरियाणा समेत 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट     |     Hemkund Sahib Yatra 2026: हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियां शुरू, सेना ने बर्फ हटाना किया शुरू; जानें कब खुलेगा पोर्टल     |     PM Modi Hardoi Visit: हरदोई में पीएम मोदी का भव्य कार्यक्रम, 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण; देखें तैयारी     |     UP School Summer Vacation 2026: यूपी के स्कूलों में कब से शुरू हो रही हैं गर्मियों की छुट्टियां? यहाँ देखें सरकारी आदेश     |     Supreme Court on Sabarimala: सबरीमाला मंदिर मामले में SC की सख्त टिप्पणी, वकील की दलीलों पर कोर्ट ने जताई नाराजगी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें