भोपाल में इंजीनियर पति ने, CM से सम्मानित अपनी DSP पत्नी का सिर दीवार पर दे मारा

भोपाल   पुलिस मुख्यालय में पदस्थ DSP नेहा पच्चीसिया को इंजीनियर पति ने पीट दिया। वह पति से अलग चार इमली इलाके में रह रही हैं। बंगले पर आए पति को उन्होंने अंदर आने से मना किया। इसी बात पर दोनों में झगड़ा हो गया। पति ने धक्का देकर DSP का सिर दीवार पर दे मारा। DSP को मामूली चोट आई है। महिला अफसर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज किया है।

हबीबगंज थाना प्रभारी भान सिंह प्रजापति ने बताया कि DSP नेहा पच्चीसिया के जुड़वा बच्चे हैं। नेहा ने पुलिस को बताया की रविवार शाम पति अंशुल जोशी घर आए। घर में आने से रोकने पर विवाद करने लगे। इसी दौरान मारपीट करते हुए उन्होंने नेहा का सिर दीवार पर दे मारा। अंशुल जोशी छोला मंदिर इलाके में रहते हैं। नेहा का आरोप है कि उनका पति नशे का आदी है। वहीं पति ने कहा वह बच्चों से मिलने गए थे। पत्नी झूठे आरोप लगा रही है।

गुना से ट्रांसफर होने पर सुर्खियों में आईं थीं

फरवरी 2021 में नेहा का गुना से ट्रांसफर हो गया था। इसके बाद उनके नाम से फेसबुक पर एक पोस्ट हुई थी, जिसमें लिखा था- ‘IG अविनाश शर्मा इज अवर कल्प्रिट।’ यानी IG हमारे दोषी हैं। पोस्ट के सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया था। बाद में ये पोस्ट डिलीट कर दी गई थी। तब नेहा ने सफाई में कहा था कि उन्हें बदनाम करने के लिए यह पोस्ट की गई थी। वह फेसबुक पर 6 महीने से एक्टिव नहीं हैं। उस वक्त अविनाश शर्मा ग्वालियर रेंज के IG थे।

कहा था- नौकरी छोड़ लड़नी पड़ेगी लड़ाई…

इस विवाद से नेहा पच्चीसिया इतनी परेशान हो गईं थीं कि नौकरी छोड़ कर लड़ाई लड़ने की बात तक कह दी थी। उनका कहना था कि मुझसे TI क्यों परेशान हैं। TI के खिलाफ मैंने IG से लिखित शिकायत की है। इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय को भी इसकी जानकारी भेजी है। उनके रौब का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गुना के तत्कालीन SP ने अपने पूरे ऑफिस में CCTV कैमरे लगवा लिए थे।

CM कर चुके हैं सम्मान

कोरोनाकाल में अच्छे से कर्तव्य निर्वहन के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नेहा को सम्मानित किया था। विधानसभा चुनाव के दौरान भी कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य रखने के लिए SP ने नेहा को प्रशस्ति पत्र दिया था। गुना में पदस्थापना के दौरान नेहा ने महिलाओं की शिकायत सुनने के लिए तीन अलग डेस्क बनाई थीं। जहां सिर्फ महिलाओं की शिकायतों की सुनवाई होती थी।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     कोहिनूर तो महज शुरुआत है! ब्रिटेन के म्यूजियम में कैद हैं भारत की ये अनमोल निशानियां     |     Weather Update: दिल्ली-NCR में 3 दिन लगातार बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में गर्मी से राहत; जानें MP-राजस्थान का हाल     |     Nuh News: नूंह दौरे पर पहुंचे राज्यपाल असीम घोष; स्थानीय समस्याओं को लेकर दिखे गंभीर, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश     |     Police Encounter: पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई; करनाल में वारदात से पहले नोनी राणा गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार     |     Bhiwani News: भिवानी में नशा मुक्ति केंद्र पर सीएम फ्लाइंग का छापा; बंधक बनाकर रखे गए 40 से अधिक युवक मुक्त     |     Rewari Police Action: रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी; डिजिटल अरेस्ट कर 1.89 करोड़ ठगने वाले 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार     |     Sonipat Police Firing: सोनीपत में पुलिस फायरिंग! INSO छात्र को गोली मारने का आरोप; तनाव के बीच जांच में जुटी पुलिस     |     Ballabhgarh Murder Case: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की थी महिला की हत्या; बल्लभगढ़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार     |     Faridabad Viral Video: फरीदाबाद में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई; वकील की बेटी ने जड़े 12 थप्पड़, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात     |     Hazaribagh Case: हजारीबाग में तीन लोगों की संदिग्ध मौत; जांच के लिए पहुंची राज्य अल्पसंख्यक आयोग की टीम     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें