Weather Update: दिल्ली-NCR में 3 दिन लगातार बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में गर्मी से राहत; जानें MP-राजस्थान का हाल

दिल्ली-एनसीआर में मौसम फिर से यू-टर्न लेना वाला है. आईएमडी ने 3 से 5 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है, जिस कारण तापमान में गिरावट होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. आज आसमान में बादल छाए रहने के आसार हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम में ये बदलाव सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है.

आईएमडी ने देश के कई हिस्सों में अगले सात दिनों तक मौसम में बड़े बदलाव की चेतावनी जारी की है. उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत तक तेज बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 2 से 7 मई के बीच हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.

यूपी-बिहार में कैसा रहेगा आज का मौसम?

यूपी में आज मौसम शुष्क रहेगा और बारिश के आसार नहीं हैं. आईएमडी ने 3 मई को कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है. वहीं 4 और 5 मई को भी मेरठ, गाजियाबाद सहित पश्चिम यूपी के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग ने आज बिहार के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ने और कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है. आईएमडी के अनुसार आज मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं.

राजस्थान में क्या है मौसम का हाल?

मौसम विभाग ने आज राजस्थान के कई जिलों में तेज हवाएं चलने और हल्की-मध्यम बारिश की संभावना जताई है. कुछ जिलों में आले गिरने के भी आसार हैं. एमपी में भी मौसम का यही हाल रहेगा.

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वोत्तर भारत में अगले चार से पांच दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी तेज बारिश और 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी दी गई है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Salim Dola Deported: दाऊद का करीबी सलीम डोला तुर्की में गिरफ्तार; एक ‘फेक पासपोर्ट’ ने खोल दी पोल, भारत लाया गया     |     Himachal Panchayat Election 2026: हिमाचल में पंचायत चुनावों का बिगुल बजा; चुनाव आयोग ने तैनात किए 41 पर्यवेक्षक     |     Social News: जब चार बेटों ने छोड़ा साथ, तो बेटियों ने दिया मां की अर्थी को कंधा; मुखाग्नि देकर निभाया पुत्र का धर्म     |     Jaunpur News: जौनपुर में दूल्हे की हत्या का खुलासा; दुल्हन का रिश्तेदार ही निकला कातिल, बारात रोककर मारी थी गोली     |     Jyeshtha Mah 2026: ज्येष्ठ माह शुरू; बड़ा मंगल से लेकर शनि जयंती तक, जानें इस महीने के प्रमुख व्रत-त्योहार और महत्व     |     iPhone Comparison 2026: iPhone 15, 16 या iPhone 17? जानें इस साल कौनसा मॉडल खरीदना है आपके लिए बेस्ट     |     Ek Din Box Office: आमिर खान के बेटे की फिल्म का बुरा हाल; पहले दिन 1 करोड़ के लिए भी तरसी, ‘लवयापा’ से भी कम रही कमाई     |     Accident News: सेल्फी के चक्कर में उजड़ गए तीन घर! बांध में डूबने से 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     H5N1 Outbreak: कर्नाटक में मोरों पर बर्ड फ्लू का हमला! 44 की मौत से मचा हड़कंप, सरकार ने जारी की एडवायजरी     |     Shocking News: मौज-मस्ती कर रहे बेटे की पिता ने ही कर दी पुलिस से शिकायत; खुला 20 लाख रुपए की चोरी का सनसनीखेज मामला     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें