Namo Yamuna Cruise: दिल्ली में ‘नमो यमुना’ क्रूज का टिकट काउंटर तैयार; 5KM का सफर और 1 घंटे की सैर, जानें कब से शुरू?

Delhi News: दिल्ली की नई भाजपा सरकार राजधानी के निवासियों को एक बड़ी सौगात देने जा रही है. ‘नमो भारत’ ट्रेन के बाद अब दिल्लीवाले ‘नमो यमुना’ क्रूज के जरिए यमुना की लहरों पर सफर कर सकेंगे. दिल्ली सरकार के अधिकारियों के अनुसार, इस महीने यानी मई के अंत तक यमुना नदी में इस महत्वाकांक्षी क्रूज सेवा को हरी झंडी दिखाई जा सकती है. यमुना में क्रूज की शुरुआत वैसे तो 20 फरवरी को भाजपा सरकार के एक साल पूरे होने के अवसर पर होनी थी, लेकिन कुछ तकनीकी कार्यों और पेंटिंग की वजह से इसकी लॉन्चिंग टल गई थी. अब सफेद और नीले रंग का यह शानदार बोट पूरी तरह तैयार है, जिसे सोनिया विहार स्पोर्ट्स क्लब में रखा गया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जल्द ही इसका भव्य उद्घाटन कर सकती हैं.

पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने जानकारी दी है कि केंद्र सरकार के साथ मिलकर अगले एक महीने के भीतर इसके उद्घाटन की तारीख पर अंतिम मुहर लग जाएगी. यह क्रूज सोनिया विहार से जगतपुरी के बीच संचालित होगा. 5 किलोमीटर के इस सफर को पूरा करने में करीब एक घंटा लगेगा. यात्री क्रूज पर बैठकर यमुना के सुंदर घाटों और प्राकृतिक हरियाली का लुत्फ उठा सकेंगे.

कितना होगा किराया और क्या हैं सुविधाएं?

बताया जा रहा है कि आम जनता के लिए इस क्रूज का किराया 500 रुपये प्रति व्यक्ति प्रस्तावित किया गया है. गर्मी को देखते हुए बोट को पूरी तरह एसी (AC) बनाया गया है. सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक संचालन की योजना है. दोनों ही छोरों (स्टेशनों) पर टिकट काउंटर और यात्रियों के बैठने के लिए वेटिंग एरिया विकसित किए गए हैं. मुंबई की ‘इंस्पिरेशन मरीन प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा निर्मित यह आइलैंड बोट (IB-40) 40 फीट लंबा है, जो आधुनिक सुविधाओं से लैस है.

पानी की कमी पर सरकार का जवाब

अक्सर गर्मी के मौसम में यमुना में पानी कम होने की समस्या रहती है, लेकिन अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वजीराबाद क्षेत्र में सालभर पानी का स्तर अच्छा रहता है, इसलिए इस हिस्से का चुनाव किया गया है. नदी सूखने की आशंका को दरकिनार करते हुए अधिकारियों ने कहा कि क्रूज का संचालन निर्बाध रूप से जारी रहेगा.

रिवर फ्रंट और यमुना सफाई का विजन

दिल्ली में सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार के लिए यमुना की सफाई और रिवर फ्रंट का निर्माण एक बड़ा एजेंडा रहा है। पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाना इसी योजना का हिस्सा है. आने वाले समय में यहाँ वाटर स्पोर्ट्स शुरू करने पर भी विचार किया जा रहा है, जिससे यमुना न केवल आस्था का केंद्र रहे बल्कि दिल्ली की पर्यटन अर्थव्यवस्था को भी नई गति दे सके.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे भारी! इन जिलों में ओले, आंधी और बारिश की चेतावनी; IMD का ऑरेंज अलर्ट     |     मध्य प्रदेश में नामी कारोबारी ने खुद को मारी गोली, सुसाइड से इलाके में फैली सनसनी; जांच में जुटी पुलिस     |     Jail Suicide : जेल में महिला कैदी ने की आत्महत्या; दहेज प्रताड़ना के आरोप में थी बंद, न्यायिक जांच के आदेश     |     Namo Yamuna Cruise: दिल्ली में ‘नमो यमुना’ क्रूज का टिकट काउंटर तैयार; 5KM का सफर और 1 घंटे की सैर, जानें कब से शुरू?     |     Cricket Scandal: महिलाओं के बाथरूम में छिपकर बनाया वीडियो; 2 क्रिकेटर गिरफ्तार, खेल जगत में मचा हड़कंप     |     Deepika Padukone Pregnancy: फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग शुरू! सेट से लीक हुई फोटो में दीपिका का हाथ पकड़े दिखे किंग खान     |     Donald Trump Attack: सिर्फ 4 सेकंड में सुरक्षा घेरा पार! ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग का खौफनाक CCTV वीडियो आया सामने     |     Economy News: डीजल-ATF पर विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती; पेट्रोल निर्यात पर नहीं लगेगी ड्यूटी, आम जनता और कंपनियों को राहत     |     Buddha Purnima 2026: बुद्ध पूर्णिमा पर पढ़ें भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान और मोक्ष की कथा; घर में आएगी सुख-समृद्धि     |     FSSAI Weight Loss Tips: मोटापा दूर करने के लिए अपनाएं FSSAI की ये 7 अच्छी आदतें; हमेशा रहेंगे फिट और एक्टिव     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें