कोहिनूर तो महज शुरुआत है! ब्रिटेन के म्यूजियम में कैद हैं भारत की ये अनमोल निशानियां

न्यूयार्क के मेयर जोहरान ममदानी ने ब्रिटेन में मौजूद कोहिनूर हीरे को भारत लौटाने की वकालत की है. मूल रूप से भारतवंशी ममदानी ने यह मांग उस समय की जब ब्रिटेन के किंग अमेरिका के दौरे पर हैं. ममदानी ने यहां तक कहा कि अगर उन्हें मौका मिला तो वे ब्रिटेन के किंग से कहेंगे कि वे भारत का बेशकीमती कोहिनूर हीरा उसे वापस कर दें. यह हीरा इस समय टॉवर ऑफ लंदन के जेवेल हाउस में रखा हुआ है.

ममदानी का यह बयान वायरल हो गया. इसके बाद जानकार यह जानने में जुट गए कि ब्रिटेन के पास अभी भी भारत की कितनी चीजें हैं? आइए, विस्तार से समझते हैं.

हीरे-जवाहरात, मूर्तियां तक ब्रिटेन के पास

कोहिनूर ही नहीं, भारत की कई ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरें आज भी ब्रिटेन में हैं. यह मुद्दा लंबे समय से चर्चा में है. कुछ बुद्धिजीवियों और नेताओं ने इन वस्तुओं की वापसी की मांग उठाई है. इससे लोगों में जागरूकता बढ़ी है. ब्रिटेन के संग्रहालयों में भारत से गई कई चीजें रखी हैं. इनमें हीरे-जवाहरात, मूर्तियां, पांडुलिपियां और कलाकृतियां शामिल हैं. ये वस्तुएं भारत के इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. इनका सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व भी बहुत बड़ा है.

कैसे ईरान से भारत लौटकर फिर ब्रिटेन पहुंचा कोहिनूर?

कोहिनूर हीरा सबसे ज्यादा चर्चा में रहता है. यह भारत की पहचान माना जाता है. यह कई शासकों के पास रहा. बाद में यह ब्रिटिश ताज का हिस्सा बन गया. भारत लंबे समय से इसकी वापसी की मांग कर रहा है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है. यह हीरा मुगलों के पास था. जब ईरानी शासक ने भारत पर हमला किया तो पगड़ी बदलने के बहाने उसने यह हीरा मुगल बादशाह रंगीला से अपने कब्जे में ले लिया. फिर जब नादिर शाह की मौत हुई तो उसके करीबी अहमद शाह के जरिए वापस पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह के पास यह हीरा आ गया.

महाराजा रणजीत सिंह के निधन के बाद ईस्ट इंडिया कंपनी के अफसरों ने उनके राज्य पर लगभग कब्जा सा कर लिया क्योंकि रणजीत सिंह के वारिस दिलीप सिंह की उम्र बेहद कम थी. लाहौर में उनके किले पर ईस्ट इंडिया कंपनी का झण्डा लगा दिया गया और बेशकीमती हीरा कोहिनूर अग्रेजों के कब्जे में पहुंच गया. फिर इसे अंग्रेज अफसरों ने ब्रिटेन रवाना कर दिया. वहां पहुंचने के बाद ब्रिटेन की कई रानियों ने उसे धारण किया. अभी भी वह हीरा ब्रिटेन के पास है.

टीपू सुल्तान की तलवार, अंगूठी भी

टीपू सुल्तान की तलवार, अंगूठी और उनका प्रसिद्ध टाइगर मॉडल भी ब्रिटेन में है. यह मॉडल एक बाघ को अंग्रेज सैनिक पर हमला करते दिखाता है. यह उनकी सोच और संघर्ष का प्रतीक है. इन वस्तुओं का ऐतिहासिक महत्व बहुत बड़ा है.

अमरावती स्तूप की मूर्तियां और सुलतानगंज बुद्धा

बिहार से मिली भगवान बुद्ध की विशाल कांस्य प्रतिमा भी ब्रिटेन के बरमिंघम म्यूजियम एवं आर्ट गैलरी में रखी है. इसे भी अंग्रेजी अपने साथ उसी समय ले गए थे, जब उनका भारत पर राज था.आंध्र प्रदेश के अमरावती स्तूप से जुड़ी कई मूर्तियां ब्रिटेन में रखी हैं. ये प्राचीन बौद्ध कला के उत्कृष्ट उदाहरण हैं. इन्हें औपनिवेशिक काल में भारत से ले जाया गया था. अब भारत इनकी वापसी की मांग कर लगातार करता आ रहा है.

धार्मिक और सांस्कृतिक मूर्तियां

सरस्वती जैसी देवी-देवताओं की मूर्तियां भी ब्रिटेन में हैं. ये भारतीय संस्कृति और आस्था से जुड़ी हैं. इनके विदेश में होने से लोगों को भावनात्मक दुख होता है. यह केवल कला नहीं, बल्कि विश्वास का विषय भी है. इसलिए भारत चाहता है कि उससे जुड़ी चीजें ब्रिटेन वापस कर दे.

दुर्लभ पांडुलिपियां- ग्रंथमुगल और शाहजहां का वाइन कप

ब्रिटेन में कई दुर्लभ पांडुलिपियां भी रखी हैं. इनमें संस्कृत और फारसी के कई ग्रंथ शामिल हैं. ये भारत के ज्ञान और परंपरा का हिस्सा हैं. इनका अध्ययन दुनिया भर के शोधकर्ता करते हैं.आगरा का ताज महल और दिल्ली का लाल किला जैसी महत्वपूर्ण इमारतों के निर्माता मुगल बादशाह शाहजहाँ से जुड़ा कीमती बर्तन भी ब्रिटेन के संग्रहालय का हिस्सा है. यह वाइन कप है, जो बेहद कीमती बताया जाता है.

ये वस्तुएं ब्रिटेन कैसे पहुंचीं?

इनमें से अधिकतर वस्तुएं औपनिवेशिक दौर में ब्रिटेन पहुंचीं. उस समय भारत पर अंग्रेजों का शासन था. कई चीजें युद्ध के बाद ली गईं. कुछ को संधि या उपहार के रूप में ले जाया गया. लेकिन कई मामलों में यह प्रक्रिया न्यायपूर्ण नहीं थी.

भारत की वापसी की मांग, क्या बोला ब्रिटेन?

भारत लंबे समय से इन वस्तुओं की वापसी की मांग कर रहा है. सरकार और विशेषज्ञ इसे ऐतिहासिक न्याय का मुद्दा मानते हैं. उनका कहना है कि यह हमारी सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा विषय है. हर हाल में ये ऐतिहासिक महत्व की वस्तुएं भारत को मिलनी चाहिए.

ब्रिटेन के संग्रहालय अलग तर्क देते हैं. वे कहते हैं कि वे इन वस्तुओं की अच्छी देखभाल करते हैं. उनका मानना है कि ये अब वैश्विक धरोहर हैं. इसलिए इन्हें वहीं रहना चाहिए, जहां दुनिया के लोग इन्हें देख सकें.

कई देशों ने अपनी चीजें लीं वापस

कुछ विशेषज्ञ बीच का रास्ता सुझाते हैं. वे कहते हैं कि दोनों देशों के बीच समझौता हो सकता है. कुछ वस्तुएं वापस दी जा सकती हैं. कुछ को लंबे समय के लिए उधार पर दिया जा सकता है. दुनिया के कई देश अपनी धरोहर वापस मांग रहे हैं. ग्रीस, मिस्र और नाइजीरिया ने भी ऐसे प्रयास किए हैं. कुछ मामलों में उन्हें सफलता मिली है. इससे भारत की मांग को भी बल मिलता है.

सरल शब्दों में कहें तो यह मुद्दा केवल वस्तुओं का नहीं है. यह इतिहास, सम्मान और पहचान से जुड़ा है. कोहिनूर एक प्रतीक है, लेकिन असली सवाल उससे बड़ा है. क्या सांस्कृतिक धरोहरों को उनके मूल देश को वापस किया जाना चाहिए? इसका सपाट जवाब हो सकता है-हां. पर, यह इतना आसान नहीं है. कई कानूनी पेंच भी है. कुछ तर्क तो कुछ कुतर्क भी हैं. पर, ममदानी जैसे भारतीय मूल के लोग आवाज उठाते रहेंगे तो तय है कि भारत सरकार की मांग पर असर जरूर पड़ेगा. भविष्य में इसका समाधान जरूर निकलेगा.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Ujjain Crime: उज्जैन पुलिस की बड़ी कामयाबी; 20 ट्रैक्टर चुराकर बेचने वाला ‘महाचोर’ गिरफ्तार, पाताल से ढूंढ निकाला     |     Chhatarpur Road Accident: छतरपुर में दो भीषण सड़क हादसों में 5 की मौत; ट्रक ने पिता और 3 साल के मासूम को कुचला     |     Salim Dola Deported: दाऊद का करीबी सलीम डोला तुर्की में गिरफ्तार; एक ‘फेक पासपोर्ट’ ने खोल दी पोल, भारत लाया गया     |     Himachal Panchayat Election 2026: हिमाचल में पंचायत चुनावों का बिगुल बजा; चुनाव आयोग ने तैनात किए 41 पर्यवेक्षक     |     Social News: जब चार बेटों ने छोड़ा साथ, तो बेटियों ने दिया मां की अर्थी को कंधा; मुखाग्नि देकर निभाया पुत्र का धर्म     |     Jaunpur News: जौनपुर में दूल्हे की हत्या का खुलासा; दुल्हन का रिश्तेदार ही निकला कातिल, बारात रोककर मारी थी गोली     |     Jyeshtha Mah 2026: ज्येष्ठ माह शुरू; बड़ा मंगल से लेकर शनि जयंती तक, जानें इस महीने के प्रमुख व्रत-त्योहार और महत्व     |     iPhone Comparison 2026: iPhone 15, 16 या iPhone 17? जानें इस साल कौनसा मॉडल खरीदना है आपके लिए बेस्ट     |     Ek Din Box Office: आमिर खान के बेटे की फिल्म का बुरा हाल; पहले दिन 1 करोड़ के लिए भी तरसी, ‘लवयापा’ से भी कम रही कमाई     |     Accident News: सेल्फी के चक्कर में उजड़ गए तीन घर! बांध में डूबने से 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें