Bhiwani News: भिवानी में नशा मुक्ति केंद्र पर सीएम फ्लाइंग का छापा; बंधक बनाकर रखे गए 40 से अधिक युवक मुक्त

भिवानी: जिला के कस्बा बहल में चल रहे एक अवैध नशा मुक्ति केंद्र पर सीएम फ्लाइंग, मेडिकल फ्लाइंग और ड्रग्स कंट्रोलर्स टीम ने संयुक्त छापामारी की. छापेमाारी में 40 से अधिक बंधक बनाकर रखे गए नशा रोगियों को बेहद निराशाजनक हालत में पाया गया है, जिन्हें मुक्त कराकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस दौरान मौके से नशा भारी मात्रा में अवैध रूप से रखी संदिग्ध नशीली दवाओं को भी जब्त किया गया.

केंद्र के संचालक और सह संचालक गिरफ्तारः नशा मुक्ति केंद्र के संचालक और सह संचालक चिकित्सक को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है.

कई घंटे चली छापेमारीः प्राप्त जानकारी के अनुसार छापेमारी की यह कार्रवाई बुधवार देर रात हुई और इसकी जांच पड़ताल गुरुवार सुबह तक टीम ने की. चिकित्सा टीम ने नशा मुक्ति केंद्र में रखे गए मेडिकल उपकरणों और दवाइयां की जांच की और उनके नमूने लेकर सील किए गए हैं.

परिजनों से किया गया संपर्कः नशा मुक्ति केंद्र में 40 से अधिक रखे नशा खोर लोगों को मुक्त कराया गया, जिसमें कई लोगों के हालत बड़े नाजुक मिले हैं. मुक्त कराये गए लोगों को सिविल अस्पताल भिवानी में इलाज के लिए दाखिल कराया गया है. वहीं स्वास्थ्य जांच के बाद कई लोगों को परिजनों से संपर्क कर उन्हें सौंपा जा रहा है.

झुंपा रोड पर चल रहा था मानव नशा मुक्ति केंद्र: बहल के झुंपा रोड पर मानव नशा मुक्ति केंद्र पर मिली शिकायत के आधार पर सीएम फ्लाइंग ने यह बड़ी कार्रवाई की है. जांच पड़ताल की और पता चला की लाइसेंस और अन्य दस्तावेज फर्जी हैं तो उन्होंने सिविल हॉस्पिटल भिवानी खेत चिकित्सा विंग के ड्रग इंस्पेक्टर से संपर्क कर मौके पर बुलाकर कार्रवाई को अंजाम दिया.

मौके से नशीली दवाओं का जखीरा मिलाः सिविल हॉस्पिटल भिवानी के डॉ. श्वेताभ रंजन और ड्रग इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह की टीम ने जांच का जिम्मा सौंपा गया है. प्राथमिक तौर पर माना जा रहा है कि नशा मुक्ति केंद्र का लाइसेंस फर्जी और अवैध है. नशा केंद्र से सीएम फ्लाइंग टीम को भारी मात्रा में नशीली दवाइयां का जखीरा मिला है. इसके बाद चिकित्सक डॉ.श्वेताभ रंजन ने थाना पुलिस बहल को सूचना देकर मानव नशा मुक्ति केंद्र के आरोपित संचालक डॉ. दिलबाग सिंह और डॉ.राकेश के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं सहित एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कराया गया है.

क्या बोले थाना प्रभारीः इस संबंध में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार से बात की गई तो उन्होंने अवैध रूप से नशा मुक्ति केंद्र चलाने के आरोपित दो चिकित्सकों के खिलाफ मामला दर्ज करने की पुष्टि की है और गिरफ्तार चिकित्सकों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Nuh News: नूंह दौरे पर पहुंचे राज्यपाल असीम घोष; स्थानीय समस्याओं को लेकर दिखे गंभीर, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश     |     Police Encounter: पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई; करनाल में वारदात से पहले नोनी राणा गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार     |     Bhiwani News: भिवानी में नशा मुक्ति केंद्र पर सीएम फ्लाइंग का छापा; बंधक बनाकर रखे गए 40 से अधिक युवक मुक्त     |     Rewari Police Action: रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी; डिजिटल अरेस्ट कर 1.89 करोड़ ठगने वाले 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार     |     Sonipat Police Firing: सोनीपत में पुलिस फायरिंग! INSO छात्र को गोली मारने का आरोप; तनाव के बीच जांच में जुटी पुलिस     |     Ballabhgarh Murder Case: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की थी महिला की हत्या; बल्लभगढ़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार     |     Faridabad Viral Video: फरीदाबाद में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई; वकील की बेटी ने जड़े 12 थप्पड़, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात     |     Hazaribagh Case: हजारीबाग में तीन लोगों की संदिग्ध मौत; जांच के लिए पहुंची राज्य अल्पसंख्यक आयोग की टीम     |     Khunti News: खूंटी में रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर हमला; फायरिंग और आगजनी कर अपराधियों ने फैलाई दहशत     |     Deoghar Crime News: देवघर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, बड़े गैंग का हुआ खुलासा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें