ऑनलाइन गेम में बड़ी रकम हारने के बाद अंबिकापुर के व्यवसायी ने कर ली थी खुदकुशी

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में अपने दो बच्चों को जहरीला कुरकुरे खिलाकर फांसी लगाकर जान देने वाले व्यवसायी सुदीप मिश्रा के आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो गया हैं। मृतक के घर से मिले 6 पेज के सुसाइड नोट से पता चला है कि जल्दी में ज्यादा पैसा कमाने के लालच में वह ऑनलाइन जुए का शिकार हो गया। ऑनलाइन गेम में वह करीब दो लाख से अधिक रकम हार गया था। वसुंधरा विहार निवासी व्यवसायी सुदीप मिश्रा 40 वर्ष ने रविवार रात तकरीबन 8 बजे घर पहुँचने के बाद साले और पत्नी को बाजार भेजकर घर पर ढाई वर्षीय बेटे व आठ साल की बेटी को जहर मिला कुरकुरे खिलाया और घर के ऊपरी तल पर उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। परिजन जब घर पहुंचे तो यह देखकर सभी हतप्रभ रह गए। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां सुदीप मिश्रा व पुत्री सृष्टि मिश्रा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ढाई वर्षीय पुत्र कृष्य मिश्रा का उपचार जारी हैं। वह अभी आईसीयू में है।

निरीक्षण में पुलिस को 6 पन्ने का सुसाइड नोट मिला था। सुसाइड नोट में उसने मरने के कारण का उल्लेख करते हुए लिखा है कि उसकी पत्नी उस पर मकान बनाने के लिए एक साल से दबाव बना रही थी। उसकी हार्डवेयर की दुकान से इतना आय नहीं था। उसने अपनी मां से भी मकान बनाने के लिए रकम मांगी थी, मृतक के मोबाइल का परीक्षण करने पर तीन पत्ती गोल्ड ऑनलाइन गेम डाउनलोड होना पाया गया, जिसमें वह 15 दिनों में ही बड़ी रकम हार गया था। इसके बाद हताशा में आकर व्यवसायी सुदीप मिश्रा ने आत्महत्या जैसा घातक कदम उठा लिया। पुलिस ने मामले में तीन पत्ती डॉट कॉम को भी विधिक नोटिस भेजने की तैयारी की है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्यापमं जारी करेगा विज्ञापन     |     Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा गिरफ्तार     |     Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही से रायपुर रेफर     |     Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारियों का जुलूस     |     Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाले भी गिरफ्तार     |     Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुनाई, सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम     |     State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में खूंटी बनी चैंपियन     |     Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय में छूट     |     Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रवाई की मांग     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें