मार्च के महीने में ही गर्मी ने दिल्ली वालों के छुड़ाए पसीने

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में मार्च के महीने में ही गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। शनिवार के दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री ज्यादा रहा। यह लगातार पांचवा दिन है जब अधिकतम पारा चार डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा के अंक पर बना हुआ है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में शनिवार की सुबह से ही तेज चमकदार सूरज निकला रहा। दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी तेज हो गई। दोपहर के समय तो लोगों को खासी गर्मी महसूस हुई। आमतौर पर मार्च के महीने में गुलाबी ठंड का अहसास बना रहता है। लेकिन, इस बार अभी से ही गर्मी पसीने छुड़ाने लगी है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में शनिवार दिन का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो कि सामान्य से छह डिग्री ज्यादा है। जबकि, न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। यहां पर आर्द्रता का स्तर 94 से 38 फीसदी तक रहा। दिल्ली के आयानगर इलाके में सबसे ज्यादा गर्मी रही। यहां का अधिकतम पारा 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन-चार दिनों के बीच तेज गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। दिन भर तेज धूप के चलते अधिकतम पारा 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Ganga Expressway: गंगा एक्सप्रेसवे पर लगी खास तकनीक; झपकी आते ही ड्राइवर को कर देगी अलर्ट, हादसों पर लगेगी लगाम     |     Best Dams for Tourism: बोटिंग के शौकीनों के लिए जन्नत हैं भारत के ये 5 बांध; जानें कब और कैसे पहुंचें     |     UP News: यूपी का करोड़पति चपरासी! बैंक खाते में मिले 5.50 करोड़ रुपये; 3 पत्नियों के साथ मिलकर ऐसे खड़ा किया ‘साम्राज्य’     |     ट्रंप और इल्हान उमर में छिड़ी सियासी जंग: शादी वाले कमेंट पर पूर्व राष्ट्रपति ने निकाली भड़ास     |     कोहिनूर तो महज शुरुआत है! ब्रिटेन के म्यूजियम में कैद हैं भारत की ये अनमोल निशानियां     |     Weather Update: दिल्ली-NCR में 3 दिन लगातार बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में गर्मी से राहत; जानें MP-राजस्थान का हाल     |     Nuh News: नूंह दौरे पर पहुंचे राज्यपाल असीम घोष; स्थानीय समस्याओं को लेकर दिखे गंभीर, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश     |     Police Encounter: पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई; करनाल में वारदात से पहले नोनी राणा गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार     |     Bhiwani News: भिवानी में नशा मुक्ति केंद्र पर सीएम फ्लाइंग का छापा; बंधक बनाकर रखे गए 40 से अधिक युवक मुक्त     |     Rewari Police Action: रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी; डिजिटल अरेस्ट कर 1.89 करोड़ ठगने वाले 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें