बिहार में करीब डेढ़ दर्जन लोगों की मौत बिहार By Nayan Datt On Mar 20, 2022 पटना । बिहार में होली के एक दिन पहले से एक दिन बात तक करीब डेढ़ दर्जन लोगों की संदिग्ध मौतें हुईं हैं। बांका, भागलपुर एवं मधेपुरा में हुईं इन घटनाओं को जहरीली शराब से जोड़ा जा रहा है। कई मृतकों के स्वजनों ने भी मौत का कारण जहरीली शराब पीना बताया है। हालांकि, पुलिस व प्रशासन ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। यह भी पढ़ें Train Viral News Today: बिना टिकट पकड़े जाने पर टीटीई को दी… Sep 20, 2026 Weather Update Today: देश के कई राज्यों में मॉनसून की वापसी… Sep 20, 2026 बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के कई गांवों में शुक्रवार से अभी तक नौ लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। एक साथ इतनी मौतों को जहरीली शराब से जोड़ा जा रहा है। मृतकों में अमरपुर निवासी रघुनंदन पोद्दार, कामदेवपुर निवासी राजा तिवारी, ओडैय निवासी संजय मांझी, डुमरामा के सुमित कुमार, डुमरिया के आशीष कुमार सिंह, गोड़ा के विजय साह, बल्लीकिता के डब्लू साह, गुरुदेव साह एवं अमरपुर की बिंदु कुमार देवी शामिल हैं। दो लोगों को इलाज के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक संजय मांझी के स्वजनों ने बताया कि बाहर से खाना खाकर लौटने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। मृतक रघुनंदन के स्वजनों के अनुसार पेट में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया। Share