भारतीय किसानों के लिए बड़ी खबर, मिस्र भारत से खरीदेगा गेहूं

भारत में प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश पंजाब हरियाणा मध्य प्रदेश राजस्थान बिहार और गुजरात हैं। यहां से गेहूं को अब बाहर के बाजारों में निर्यात के लिए भेजा जाएगा। इस बार किसानों ने ज्‍यादा गेहूं की पैदावार की है।

नई दिल्‍ली, पीटीआइ। मिस्र ने भारत को गेहूं आपूर्तिकर्ता के रूप में मंजूरी दे दी है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को बताया कि रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई के कारण मिस्र को गेहूं के आयात में मुश्किल हो रही है। इस संघर्ष के कारण वैश्विक बाजारों में गेहूं की उपलब्धता में भारी गिरावट आई है। दोनों देश गेहूं के बड़े उत्पादक और निर्यातक हैं। मिस्र ने 2020 में रूस से लगभग 1.8 बिलियन डालर और यूक्रेन से 610.8 मिलियन डालर का गेहूं आयात किया था। अब यह खरीद का मौका भारतीय किसानों को मिलेगा।

मिस्र ने भारत को गेहूं आपूर्तिकर्ता के रूप में मंजूरी दी

गोयल ने कहा कि अफ्रीकी देश मिस्र भारत से 10 लाख टन गेहूं आयात करना चाहता है और उसे अप्रैल में 2,40,000 टन गेहूं की जरूरत होगी। भारतीय किसान दुनिया का पेट भर रहे हैं। मिस्र ने भारत को गेहूं आपूर्तिकर्ता के रूप में मंजूरी दी।

मिस्र स्रोत ढूंढने में लगा

मिस्र खाद्य आपूर्ति के लिए वैकल्पिक स्रोतों की तलाश कर रहा है। हमारे किसानों ने सुनिश्चित किया है कि हमारे अन्न भंडार भरपूर हैं और हम दुनिया की सेवा के लिए तैयार हैं।

गेहूं निर्यात अप्रैल-जनवरी 2021- 22 में बढ़कर 1.74 बिलियन डॉलर

गोयल ने बताया कि भारत का गेहूं निर्यात अप्रैल-जनवरी 2021-22 में बढ़कर 1.74 बिलियन डॉलर हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 340.17 मिलियन डॉलर था। 2019-20 में गेहूं का निर्यात 61.84 मिलियन डालर का था, जो 2020-21 में बढ़कर 549.67 मिलियन डॉलर हो गया।

भारत पड़ोसी देशों को ज्‍यादा देता है गेहूं

भारत का गेहूं निर्यात मुख्य रूप से पड़ोसी देशों को होता है, जिसमें 2020-21 में मात्रा और मूल्य दोनों के लिहाज से बांग्लादेश की सबसे बड़ी हिस्सेदारी 54 प्रतिशत से अधिक है। भारत ने यमन, अफगानिस्तान, कतर और इंडोनेशिया जैसे नए गेहूं बाजारों में प्रवेश किया है ।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का ‘अन्नपूर्णा भंडार’ पर बड़ा फैसला     |     पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह     |     Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने     |     BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा     |     Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर पीटा     |     Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार     |     UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक     |     Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन कराई शादी     |     Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतारा मौत के घाट     |     Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें