फ्यूचर रिटेल के खिलाफ NCLT पहुंचा बैंक ऑफ इंड‍िया, जानें पूरा मामला

Bank of India Moves NCLT : बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज में डूबी फ्यूचर रिटेल के खिलाफ NCLT में याचिका दायर की है. फ्यूचर रिटेल पर अलग-अलग कर्ज दाताओं का 5,322.32 करोड़ रुपये बाकी है.

Bank of India Moves NCLT Against Future Retail : फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (Future Retail Limited) की मुश्‍क‍िलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. अब बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) ने कर्ज में डूबी फ्यूचर रिटेल (Future Retail) के खिलाफ राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) में याचिका दायर की है. NCLT में दायर याचिका में फ्यूचर रिटेल के ख‍िलाफ दिवाला कार्यवाही शुरू करने की अपील की गई है.

इस कारण अदायगी नहीं कर पाई कंपनी

अप्रैल की शुरुआत में फ्यूचर रिटेल की तरफ से बताया था कि वह अपने ऋणदाताओं को समय पर 5,322.32 करोड़ रुपये की अदायगी नहीं कर सकी. कंपनी की तरफ से बताया गया क‍ि ऐसा अमेजन के साथ चल रहे मुकदमों और अन्य संबंधित मुद्दों के कारण हुआ.

याचिका दाखिल करने की अग्रिम सूचना दी

फ्यूचर रिटेल की तरफ से शेयर बाजार को बताया गया क‍ि ‘बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) ने कंपनी के साथ किए गए समझौते के संदर्भ में देय धनराशि का भुगतान नहीं करने पर कंपनी के खिलाफ ऋण शोधन अक्षमता एवं दिवाला संहिता, 2016 की धारा-7 के तहत एक याचिका दाखिल करने की अग्रिम सूचना दी है.’

फ्यूचर र‍िटेल ने कानूनी सलाह लेने की बात कही

फ्यूचर ग्रुप की फर्म ने कहा कि उसे याचिका की प्रति मिली है. इस पर कानूनी सलाह ली जा रही है. फ्यूचर र‍िटेल को कर्ज देने वाले ग्रुप के प्रमुख बैंक BOB  ने पिछले महीने अखबार में सार्वजनिक नोटिस जारी कर फ्यूचर र‍िटेल ल‍िम‍िटेड की संपत्ति पर अपना दावा किया था.

बीओआई ने फ्यूचर ग्रुप की संपत्तियों के लेनदेन के प्रति जनता को सचेत भी किया था. एफआरएल सहित फ्यूचर समूह की कई कंपनियों ने 6 अगस्त, 2020 के रिजर्व बैंक के परिपत्र के संदर्भ में अपने ऋणदाताओं के साथ एक समझौता किया था. इसमें कोविड महामारी से संबंधित परेशानियों के मद्देनजर एक समाधान ढांचे की घोषणा की गई थी.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Karnataka River Accident: कर्नाटक के भटकल में बड़ा हादसा; नदी में सीपियां निकालने गए एक ही परिवार के 11 लोग डूबे     |     Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में जिगरी दोस्त की पत्नी को लेकर फरार हुआ युवक; चाकू लेकर घर पर बोला धावा     |     Delhi-Gurugram Traffic: द्वारका एक्सप्रेसवे मायापुरी रिंग रोड तक बढ़ेगा; दिल्ली-गुरुग्राम के बीच 55% ट्रैफिक होगा कम     |     Mamata Banerjee News: ममता बनर्जी का केंद्र पर तीखा हमला, बोलीं- ‘देखूंगी संविधान में ज्यादा ताकत है या बंदूक की नली में’     |     Ganga Dussehra Haridwar: हरिद्वार में गंगा दशहरा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब; हर की पैड़ी पर लगी आस्था की डुबकी     |     Palwal Rajak Case: पलक रजक मौत मामले में आरोपी पति अमित का सरेंडर; सास और देवर अब भी फरार     |     Falta Bypoll Result: फालता में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत; देबांग्शु पांडा ने 1.09 लाख वोटों से दर्ज की जीत, TMC की जमानत जब्त     |     Raigad Scorpio Accident: अम्बेनाली घाट में 700 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो; सतारा के 8 युवकों की मौत की आशंका     |     Divya Sharma Case: पूर्व जिला जज की बहू दिव्या शर्मा मौत मामला; आज सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट और जिला अदालत में महासुनवाई     |     Weather Update: आज से शुरू हुआ ‘नौतपा’, दिल्ली में छाएंगे बादल; यूपी के 10 जिलों में भीषण हीटवेव का रेड अलर्ट     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें