Traffic Alert: आम से लदा ट्रक पलटने से हाइवे पर लगी वाहनों की लंबी कतार; एम्बुलेंस और बारातियों की गाड़ियां थमीं

इटारसी। शनिवार की सुबह NH-46 पर ‘आम’ बात नहीं रही। हैदराबाद से भोपाल की ओर ‘फलों के राजा’ को ले जा रहा एक ट्रक धनबाद तिराहे पर ऐसा पलटा कि पूरे फोरलेन की रफ्तार ही ‘जाम’ हो गई। देखते ही देखते सड़क पर आम की पेटियां बिखर गईं और फिर शुरू हुआ मुसाफिरों की अग्निपरीक्षा का दौर।

शादियों का सीजन और भीषण गर्मी का डबल अटैक

हाईवे पर ट्रक बीच सड़क पलटा था, जिसके चलते इटारसी से बैतूल तक वाहनों की मीलों लंबी कतार लग गई। शादी-ब्याह के सीजन के कारण बसों और टैक्सियों में सवार बाराती गर्मी से बेहाल हो गए। आलम यह था कि लोग चाय-पानी की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे, लेकिन जाम टस से मस नहीं हुआ।

क्रेन बुलाई, पर ‘जल्दबाजी’ ने काम बढ़ाया

केसला थाना प्रभारी मदन पवार और उनकी टीम ने मौके पर मोर्चा संभाला। क्रेन बुलाकर ढाई घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक को हटाया गया, लेकिन जैसे ही ‘वन-वे’ रास्ता खुला, वाहन चालकों की जल्दबाजी ने एक बार फिर जाम लगा दिया।

एंबुलेंस भी फंसी

इस दौरान कई एंबुलेंस भी जाम के भंवर में फंसी रहीं। दोपहर ढाई बजे के बाद ही पुलिस यातायात को पूरी तरह बहाल कर पाई।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Jind News: जींद पुलिस का सख्त एक्शन; रंगदारी मांगने वाले बदमाशों का निकाला जुलूस, अब मांग रहे माफी     |     Vinesh Phogat News: विनेश फोगाट के मुद्दे पर रणदीप सुरजेवाला का सरकार पर तीखा हमला; पूछे कई गंभीर सवाल     |     Crime News: शराब की लत ने उजाड़ा घर; नशेड़ी घर जमाई ने पत्नी और सास पर किया जानलेवा हमला, दोनों अस्पताल में भर्ती     |     Senior Citizen News: बुजुर्गों के लिए बड़ी खुशखबरी; श्री हजूर साहिब की नि:शुल्क यात्रा शुरू, जानें आवेदन का पूरा तरीका     |     NH 45 Traffic Alert: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में ट्रेलर पलटने से लगा महाजाम; सड़क के दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतार     |     Water Crisis Management: अब गर्मी में नहीं प्यासा रहेगा शहर; जल संकट के स्थायी समाधान के लिए कलेक्टर ने शुरू की बड़ी तैयारी     |     Chhattisgarh Election 2026: धमतरी में पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन अलर्ट; धारा 144 के साथ चुनावी सभाओं पर पाबंदी     |     Prayagraj to Bilaspur News: ‘आखिरी सफर’ साबित हुई बस यात्रा; प्रयागराज से बिलासपुर जा रहे यात्री की सीट पर बैठे-बैठे मौत     |     Chhattisgarh News: खाद की किल्लत से किसान परेशान! यूनियन ने साय सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, आंदोलन की चेतावनी     |     Dhamtari News: धमतरी में ‘चंगाई सभा’ का भारी विरोध; हिंदू जागरण मंच ने प्रार्थना सभाओं पर रोक लगाने की मांग की     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें