Bhind Hospital News: भिंड जिला अस्पताल में गिरी वार्ड की सीलिंग; 3 महिलाएं और एक नवजात घायल, अस्पताल में मची अफरा-तफरी

भिंड। जिला अस्पताल के एसएनसीयू (स्पेशल न्यू बार्न केयर यूनिट) के मदर वार्ड में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां वार्ड की छत का प्लास्टर टूटकर फाल्स सीलिंग पर गिरा और देखते ही देखते पूरी सीलिंग भरभराकर नीचे आ गिरी। हादसे के समय वार्ड में मौजूद दो महिलाएं इसकी चपेट में आकर घायल हो गईं। घटना के बाद वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। घटना रविवार सुबह करीब 11.25 बजे की है।

जानकारी के अनुसार रविवार सबह मदर वार्ड में छह से सात महिलाएं अपने नवजात बच्चों को स्तनपान करा रही थीं। इसी दौरान अचानक छत का प्लास्टर टूटकर नीचे गिरा और फाल्स सीलिंग भी टूटकर महिलाओं के ऊपर आ गिरी। हादसे में 23 वर्षीय सुषमा पत्नी कमलेश सिंह नरवरिया निवासी ग्राम पुर तथा 21 वर्षीय ममता पत्नी भीकम जाटव निवासी मोहरसिंह का पुरा घायल हो गईं। दोनों के सिर में चोट आई है।

सुषमा ने सात मई को बेटे को जन्म दिया था, जबकि ममता ने छह मई को बेटे को जन्म दिया था। दोनों नवजात कमजोर होने के कारण एसएनसीयू में भर्ती हैं। सीलिंग गिरते ही वार्ड में चीख-पुकार मच गई। ड्यूटी कर्मचारियों ने सबसे पहले नवजात बच्चों को सुरक्षित एसएनसीयू वार्ड में पहुंचाया और डॉक्टरों से उनकी जांच कराई। जांच में सभी नवजात पूरी तरह सुरक्षित पाए गए। इसके बाद घायल महिलाओं को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम अखिलेश शर्मा, सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत, कोतवाली टीआइ मुकेश शाक्य और देहात टीआइ शिवप्रताप सिंह राजावत मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने निरीक्षण कर मदर वार्ड को सील कर दिया।

प्लास्टर टूटने से फाल्स सीलिंग नीचे गिरी

एसएनसीयू भवन पुराना है। प्लास्टर टूटने से फाल्स सीलिंग नीचे गिर गई। दोनों महिलाओं को चोट आई है, लेकिन सभी नवजात सुरक्षित हैं। वार्ड को सील कर जांच शुरू कर दी गई है। अखिलेश शर्मा, एसडीएम भिंड

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Vinesh Phogat News: विनेश फोगाट के मुद्दे पर रणदीप सुरजेवाला का सरकार पर तीखा हमला; पूछे कई गंभीर सवाल     |     Crime News: शराब की लत ने उजाड़ा घर; नशेड़ी घर जमाई ने पत्नी और सास पर किया जानलेवा हमला, दोनों अस्पताल में भर्ती     |     Senior Citizen News: बुजुर्गों के लिए बड़ी खुशखबरी; श्री हजूर साहिब की नि:शुल्क यात्रा शुरू, जानें आवेदन का पूरा तरीका     |     NH 45 Traffic Alert: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में ट्रेलर पलटने से लगा महाजाम; सड़क के दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतार     |     Water Crisis Management: अब गर्मी में नहीं प्यासा रहेगा शहर; जल संकट के स्थायी समाधान के लिए कलेक्टर ने शुरू की बड़ी तैयारी     |     Chhattisgarh Election 2026: धमतरी में पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन अलर्ट; धारा 144 के साथ चुनावी सभाओं पर पाबंदी     |     Prayagraj to Bilaspur News: ‘आखिरी सफर’ साबित हुई बस यात्रा; प्रयागराज से बिलासपुर जा रहे यात्री की सीट पर बैठे-बैठे मौत     |     Chhattisgarh News: खाद की किल्लत से किसान परेशान! यूनियन ने साय सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, आंदोलन की चेतावनी     |     Dhamtari News: धमतरी में ‘चंगाई सभा’ का भारी विरोध; हिंदू जागरण मंच ने प्रार्थना सभाओं पर रोक लगाने की मांग की     |     Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में ‘हरा सोना’ का संग्रहण शुरू; करतला ब्लॉक की कारी बाई और खेमबाई ने की पहली शुरुआत     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें