NH 45 Traffic Alert: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में ट्रेलर पलटने से लगा महाजाम; सड़क के दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतार

गौरेला पेंड्रा मरवाही: जबलपुर से केंवची होते हुए कारीआम, रतनपुर और बिलासपुर को जोड़ने वाला नेशनल हाइवे 45 एक बार फिर लोगों की परेशानी का सबब बन गया है. लगातार हो रहे हादसों और सड़क निर्माण कार्य में हो रही देरी, के चलते इस मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

हाइवे पर लगा महाजाम

शनिवार की देर रात कारीआम गांव के पास हुए दो अलग-अलग हादसों के कारण हाइवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे सैकड़ों वाहन घंटों तक फंसे रहे.
वाहन चालकों के अनुसार कारीआम गांव के पास कोयले से भरा एक ट्रेलर खराब सड़क के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया. वहीं दूसरी ओर एक लोड ट्रक का पट्टा भी सड़क की खराब हालत के चलते टूट गया, जिससे वह बीच सड़क पर ही ब्रेकडाउन हो गया. जिसके बाद दोनों भारी वाहनों के सड़क पर फंस जाने से हाइवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लगभग 150 से 200 वाहन जाम में फंसे रहे. जाम की वजह से यात्री पूरी रात सड़क पर परेशान होते रहे.

वाहन चालकों ने लगाए गंभीर आरोप

स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का आरोप है कि नेशनल हाइवे निर्माण कार्य कर रही ठेका कंपनी और विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण आए दिन इस मार्ग पर दुर्घटनाएं और जाम की स्थिति बन रही है. सड़क कई स्थानों पर पूरी तरह उखड़ चुकी है, जिससे भारी वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है. लोगों का कहना है कि घटना देर रात हुई, लेकिन सुबह तक न तो कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचा और न ही जाम खुलवाने के लिए कोई कारगर प्रयास किए गए.

काफी मशक्कत के बाद खुला जाम

राहत की बात यह है कि छोटे वाहनों को किसी तरह से जाम से बाहर निकाला गया. यात्रियों ने स्थानीय प्रशासन और नेशनल हाइवे प्रबंधन से मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए ताकि बरसात से पहले सड़के पूरी बन जाए और बारिश में परेशानियों से लोगों को राहत मिल सके. वहीं मामले में जब ईटीवी भारत की टीम ने नेशनल हाइवे के अधिकारियों से संपर्क करना चाहा तो उनसे संपर्क नहीं हो सका. जिसके बाद टीम ने यातायात विभाग प्रभारी सिद्धार्थ शुक्ला से जाम की जानकारी ली. जिसपर अधिकारियों ने कहा कि जाम को खुलवाया जा रहा है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— ‘डराने-धमकाने की राजनीति नहीं चलेगी’     |     Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण फैलाने के गंभीर आरोप     |     Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; ‘आप’ विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माहौल तनावपूर्ण     |     Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी     |     Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— “पंजाब को ममता का बंगाल नहीं बनने देंगे”     |     Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; ‘X’ पर पोस्ट कर स्थिति की साफ     |     Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख-शांति की मांगी दुआ     |     SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों में भारी दहशत     |     Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 लोग गंभीर रूप से घायल     |     Crime News: शहीद सूबेदार के परिवार से लाखों की ठगी; कनाडा भेजने के नाम पर रिश्तेदार ने लगाया चूना, मामला दर्ज     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें