Water Crisis Management: अब गर्मी में नहीं प्यासा रहेगा शहर; जल संकट के स्थायी समाधान के लिए कलेक्टर ने शुरू की बड़ी तैयारी

धमतरी: ग्राम कसावाही में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या के स्थायी समाधान को लेकर प्रशासन अब गंभीरता से काम कर रहा है. इसी कड़ी में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा शनिवार को कसावाही गांव पहुंचे और ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनी. कलेक्टर ने बरगद और नीम के पेड़ की छांव में चौपाल लगाकर लोगों से बात की. ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याओं को खुलकर कलेक्टर के सामने रखा और उनके समाधान की मांग की.

जन समस्याओं को लेकर लगी चौपाल

कलेक्टर ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि गांव में तत्काल राहत के लिए प्रशासन द्वारा बोर खनन कराया जा रहा है, ताकि लोगों को पेयजल उपलब्ध हो सके. कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि यह केवल अस्थायी व्यवस्था है. कसावाही में भविष्य में पेयजल संकट दोबारा न हो, इसके लिए पाइपलाइन विस्तार सहित स्थायी जल व्यवस्था की व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाएगी.

ग्रामीणों से चर्चा के दौरान कलेक्टर ने जल संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया. उन्होंने कहा कि अत्यधिक भू-जल दोहन के कारण गांवों में जल स्तर तेजी से नीचे जा रहा है, जिससे गर्मी के मौसम में पेयजल संकट गहराता जा रहा है. उन्होंने किसानों से अपील की कि वे गर्मी में धान की फसल लेने से बचें और कम पानी वाली वैकल्पिक खेती अपनाएं.

जिला प्रशासन की अपील का असर भी गांव में देखने को मिलने लगा है. ग्रामीणों और किसानों ने सामूहिक रूप से अगले वर्ष से गर्मी में धान की खेती नहीं करने का संकल्प लिया. हमारा संदेश है कि हमें जल, जंगल और जमीन तीनों को आने वाली पीढ़ी के लिए बचाना है: अबिनाश मिश्रा, कलेक्टर, धमतरी

स्व-सहायता समूह से मुलाकात

कलेक्टर ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से भी चर्चा की और उन्हें मुर्गीपालन, बकरीपालन सहित अन्य आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने किसानों को रागी, सब्जी-भाजी और औषधीय फसलों जैसी कम पानी में होने वाली खेती अपनाने की सलाह दी. वहीं, गांव की स्वच्छता व्यवस्था देखकर कलेक्टर काफी प्रभावित नजर आए. उन्होंने साफ-सफाई बनाए रखने के लिए ग्रामीणों की सराहना की और स्वच्छता सम्मान राशि भी भेंट की.

स्कूल भवन को देखा

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ग्राम पंचायत भवन और स्कूल भवन में निर्माणाधीन शेड कार्यों का जायजा लिया तथा अधिकारियों को गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए. इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र ठाकुर, एसडीएम पीयूष तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— ‘डराने-धमकाने की राजनीति नहीं चलेगी’     |     Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण फैलाने के गंभीर आरोप     |     Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; ‘आप’ विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माहौल तनावपूर्ण     |     Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी     |     Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— “पंजाब को ममता का बंगाल नहीं बनने देंगे”     |     Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; ‘X’ पर पोस्ट कर स्थिति की साफ     |     Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख-शांति की मांगी दुआ     |     SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों में भारी दहशत     |     Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 लोग गंभीर रूप से घायल     |     Crime News: शहीद सूबेदार के परिवार से लाखों की ठगी; कनाडा भेजने के नाम पर रिश्तेदार ने लगाया चूना, मामला दर्ज     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें