Road Accident News: सड़क पार कर रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में गई जान; पुलिस जांच में जुटी पंजाब By Nayan Datt On Mar 15, 2026 लुधियाना: थाना जोधेवाल की पुलिस ने एक अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादन हत्या का मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि 10 मार्च को एक व्यक्ति काली सड़क के नजदीक सड़क पार कर रहा था। इस दौरान जालंधर बाईपास की तरफ से एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक ने उसे व्यक्ति को टक्कर मार दी। इसके कारण वह गंभीर रूप में जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया यहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने अजय कुमार वासी वसंत विहार की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। Share