Assembly Election 2026 Dates: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा, बंगाल में इतने चरणों में मतदान; देखें असम, केरल और तमिलनाडु का पूरा शेड्यूल

चुनाव आयोग ने रविवार को पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया. पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को, असम, केरल और पुडुचेरी में नौ अप्रैल को और तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान होगा. सभी चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेशों में मतगणना चार मई को एक साथ होगी.

इसके साथ ही गोवा, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव 9 अप्रैल और 23 अप्रैल को होंगे.गोवा, कर्नाटक., नागालैंड और त्रिपुरा 9 अप्रैल को महाराष्ट्र और गुजरात में 23 अप्रैल को विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे.

चुनाव का ऐलान करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि 17.4 करोड़ इन राज्यों में मतदाता हैं. इन राज्यों में SIR का काम बहुत अच्छा हुआ है. 824 विधानसभा सीट इन राज्यों में हैं.

इन चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में वोटर लिस्ट में खास तौर पर बड़े पैमाने पर बदलाव का काम पहले ही पूरा हो चुका है, और फाइनल वोटर रोल पब्लिश हो चुके हैं.

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी के साथ 10 मार्च को चुनाव की तैयारियों का रिव्यू करने के लिए पश्चिम बंगाल गए थे. उन्होंने चुनाव की तैयारी कर रहे दूसरे राज्यों का भी दौरा किया.

बंगाल में दो चरणों में मतदान

पश्चिम बंगाल की विधानसभा में 294 सीटें हैं, जिसमें मुख्य मुकाबला सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच है. ममता बनर्जी की नेतृत्व वाली टीएमसी 2011 से राज्य पर राज कर रही है. बंगाल में दो चरणों में होगी.

वोटिंग 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होगी. चार मई को मतगणना होगी. पश्चिम बंगाल पहले फेज में 152 और दूसरे फेज में 142 सीटों पर मतदान होगा.

असम में नौ अप्रैल को मतदान

असम में मौजूदा बीजेपी की लीडरशिप वाली एनडीए सरकार और कांग्रेस के बीच 126 असेंबली सीटों के लिए मुकाबला होगा. असम में एक चरण में नौ अप्रैल को होगी. मतगणना 4 मई को होगी.

केरलम में नौ अप्रैल को मतदान

केरलम में, 140 सीटों के लिए लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के बीच मुख्य मुकाबला है. बीजेपी के नेतृत्व वाला नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) भी चुनाव लड़ रहा है, जिसमें BJP का लक्ष्य लगभग 100 सीटें जीतना है और उसके सहयोगी भारत धर्म जन सेना (BDJS) और ट्वेंटी 20 गठबंधन के हिस्से के रूप में बाकी 40 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं.केरल में मतदान नौ अप्रैल को होगी. मतगणना 4 मई को होगी.

तमिलनाडु में 234 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान

तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों पर प्रचार अभियान तेज हो गया है और पार्टियां अपने गठबंधनों में सीट-शेयरिंग की व्यवस्था को अंतिम रूप दे रही हैं. तमिलनाडु में 23 अप्रैल एक चरण में मतदान होगा और 4 मई को मतगणना होगी.

पुडुचेरी में 30 सीटों पर नौ अप्रैल को मतदान

पुडुचेरी अपनी 16वीं विधानसभा के सभी 30 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव कराएगा. कांग्रेस DMK और CPI के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है, जबकि विपक्ष में ऑल इंडिया NR कांग्रेस, BJP और AIADMK शामिल हैं. पुडुचेरी में मतदान नौ अप्रैल को होगी और चार मई को मतदान होगा.

स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान पर चुनाव आयोग का जोर

ECI ने इस महीने की शुरुआत में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव तैयारियों की समीक्षा की. कमीशन ने संविधान के आर्टिकल 324 और रिप्रेजेंटेशन ऑफ़ द पीपल एक्ट, 1951 के सेक्शन 20B से मिली पूरी शक्तियों के तहत सेंट्रल ऑब्जर्वर नियुक्त किए, ताकि वे स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने में मदद कर सकें और फील्ड लेवल पर चुनाव मैनेजमेंट की देखरेख कर सकें.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें     |     पीएम मोदी ने मैसूर में किया ‘विवेक स्मारक’ का उद्घाटन: बोले- “भारतीय युवाओं के सामर्थ्य से तेजी से बढ़ रही देश की अर्थव्यवस्था”     |     तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले— “परिसीमन से तमिल जनता की राजनीतिक ताकत छीनना चाहती है भाजपा”     |     वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप     |     NSA अजीत डोभाल ‘लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026’ से सम्मानित, अमित शाह बोले- “सुरक्षा इतिहास में दर्ज होगा सुनहरा पन्ना”     |     राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का कड़ा एक्शन, 200 से अधिक लोगों को पुलिस का नोटिस जारी     |     पटियाला में राजा वड़िंग के कार्यक्रम में भारी हंगामा, चन्नी समर्थकों ने लगाए ‘चन्नी जिंदाबाद’ के नारे     |     उज्जैन में महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म की FIR: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, BNS की धाराओं में केस दर्ज     |     उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में कथित अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर     |     ‘नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20’ में गरजे अरविंद केजरीवाल, केंद्र सरकार के सामने रखीं 3 प्रमुख मांगें     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें