Andhra Pradesh Tragedy: मैकेनिक के कहने पर घर में चालू छोड़ी बाइक, ‘साइलेंट किलर’ गैस ने ली 4 की जान; पुंगनूर की दिल दहला देने वाली घटना

आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले से एक ऐसा दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है. यह एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है. उनकी मौत किसी हादसा या फिर बीमार में नहीं हुई है, बल्कि एक गेसी में दम घुटने से हुई है, जो कि रंगहीन और गंधहीन होती है. इस घटना से इलाके में गम का माहौल है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

जानकारी के अनुसार, घटना पुंगनूर के त्यागराजू स्ट्रीट इलाके की है, जहां के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी बाइक के इंजन के कुछ हिस्सों की मरम्मत करवाई. काम पूरा होने के बाद वह बाइक लेकर घर लौट आया. इस दौरान मैकेनिक उसे सलाह दी कि इंजन के नए पार्ट्स को ठीक से सेट करने के लिए उसे कुछ समय तक लगातार चलाना होगा. इसी बात को मनाते हुए उसने कुछ ऐसा किया, जिससे उसका परिवार खत्म हो गया.

मैकेनिक की सलाह पड़ी भारी

मैकेनिक की सलाह मानते हुए व्यक्ति ने बाइक को घर में स्टार्ट करके खड़ा कर दिया. इतना ही नहीं, रात का समय और ठंड होने के चलते परिवार ने सभी खिड़की-दरवाजे बंद कर दिए. धीरे-धीरे बाइक के साइलेंसर से निकल रहा धुआं कमरे में इकट्ठा हो गया, जिसकी न तो कोई गंध थी और न ही कोई रंग था. इसी के चलते किसी अंदाजा नहीं लगा कि बाइक से निकल रही धुआं या फिर गैस उनकी मौत का कारण बन जाएगी. पूरा घर बंद था, कहीं से भी गैस निकलने की जगह नहीं थी.

दम घुटने से 4 लोगों की मौत

देखते ही देखते ही पूरे घर में खतरनाक गैस भर गई और कमरे का ऑक्सीजन खत्म हो गया. कुछ ही देर में दम घुटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे रात में खाना खाकर सोए, लेकिन दोबारा उठ नहीं सके. अगले दिन सुबह जब काफी देर तक गेट नहीं खुला तो पड़ोसियों को शक हुआ. उन्होंने बंद दरवाजे का खटखटाकर उसे खुलवाना चाहा, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई.

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने गेट तोड़कर देखा तो चारों लोग मृत अवस्था में पड़े थे. यह नजारा देख सभी के होश उड़ गए. जांच के दौरान बाइक से निकलने वाली गैस के कारण चारों लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. इस घटना से इलाके में सन्नाटा पसर गया है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और देश की सफलताओं का किया जिक्र     |     Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देशराज कुलदीप समेत कई पुलिसकर्मी घायल     |     Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर; तीन पुलिसकर्मी घायल     |     Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज हुए शामिल     |     Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले रहे छह कर्मचारी गंभीर रूप से घायल     |     Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: ‘इंडिया’ गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले— 2024 का लोकसभा चुनाव अवैध     |     Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: ‘काबिल’ और ‘शूटआउट एट वडाला’ फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्सोवा पुलिस कर रही है मामले की जांच     |     जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपने विवाह की दी जानकारी, शेयर की खूबसूरत तस्वीर     |     Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्रैफिक डायवर्जन और इन रास्तों पर लग सकता है जाम     |     Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का शिकंजा, गाजियाबाद कोर्ट में होगी पेशी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें