Greater Noida Crime: नवादा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, पुलिस ने 11 को दबोचा; 25 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के नवादा गांव में दो पक्षों के हिंसक झड़प हुई. गाड़ी खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद दोनों तरफ से लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

यह घटना 11 मार्च की शाम करीब सात बजे की है. नवादा गांव के निवासी सुमित ने पुलिस को बताया कि वह अपने पिता और बड़े भाई के साथ कार से घर लौट रहे थे. गांव के पास सड़क किनारे एक फॉर्च्यूनर गाड़ी खड़ी थी, जिसकी वजह से रास्ता बाधित हो रहा था और आगे निकलने में परेशानी हो रही थी.

सुमित और उसके पिता ने वहां मौजूद लोगों से गाड़ी को साइड में लगाने के लिए कहा. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. शुरुआत में यह मामूली बहस थी, लेकिन कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए.

घर तक पहुंचकर दोनों पक्षों में हुई मारपीट

आरोप है कि कहासुनी के बाद मामला शांत नहीं हुआ और कुछ लोग सुमित के घर तक पहुंच गए. इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई. इस दौरान कई लोग घायल हो गए. अचानक हुई इस घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग अपने-अपने घरों में चले गए.

घटना के समय वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी मारपीट का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. वायरल वीडियो में कई लोग एक-दूसरे पर हमला करते और लाठी-डंडे चलाते दिखाई दे रहे हैं.

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी. कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि इस दौरान महिलाओं और बच्चों के साथ भी अभद्रता की गई, हालांकि पुलिस ने इन आरोपों से इनकार किया है. पुलिस का कहना है कि यह विवाद मुख्य रूप से गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ था.

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों दीपक, गौरव, टीटू, नितिन, अरविंद, प्रिंस, सुमित, देवीराम, जगत, हरी और सचिन को गिरफ्तार कर लिया है. वायरल वीडियो के आधार पर दोनों पक्षों के 13 नामजद और 12 अज्ञात समेत कुल 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. बाकी आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है. फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     HPCL Refinery Fire Visakhapatnam: विशाखापत्तनम में एचपीसीएल रिफाइनरी के प्लांट में लगी भीषण आग, तेज धमाके के बाद उठा धुएं का गुबार     |     Delhi High Court on BS4 Vehicle Ban: दिल्ली में बाहरी राज्यों की BS-4 गाड़ियों के प्रवेश पर रोक बरकरार, हाईकोर्ट ने तुरंत राहत देने से किया इनकार     |     Tiger Shroff House Firing Case Arrest: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता, हरियाणा से 22 वर्षीय महिला आरोपी गिरफ्तार     |     पश्चिम बंगाल में दामोदर नदी में नहाने गए 19 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र की डूबकर मौत, मछली पकड़ने वाले जाल में फंसा शव     |     Aaj Ka Mausam : चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का दक्षिण भारत में तांडव, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट     |     Pauri Garhwal Elephant Tusks Missing Case: उत्तराखंड के वन विभाग कार्यालय से 35 किलो हाथी दांत गायब, महकमे में मचा हड़कंप; पुलिस जांच शुरू     |     Jalaun Lawyer Murder Case Jalaun: उत्तर प्रदेश के जालौन में कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार हत्याकांड का खुलासा, 34 साल पुराने जमीन विवाद में दी गई थी 10 लाख की सुपारी     |     Delhi Police ACP Manasvi Vashisht Suspended: कड़कड़डूमा कोर्ट विवाद और पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन के बाद एसीपी मनस्वी वशिष्ठ सस्पेंड     |     Tap and Pay Debit Credit Card Security: क्या जेब में रखे कार्ड से कोई निकाल सकता है पैसे? जानिए कैसे काम करती है Tap & Pay तकनीक और इसके नियम     |     Indian Navy Rescue Operation Arabian Sea: अरब सागर में भारतीय नौसेना का बड़ा पराक्रम, सोमालियाई लुटेरों के चंगुल से ईरानी जहाज ‘अजिनी’ और 20 क्रू मेंबर सुरक्षित रेस्क्यू     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें