Rahul Gandhi on Election Results: असम-बंगाल में हार के बाद भड़के राहुल गांधी; बोले- ‘चुनाव और संस्थाएं चोरी हो गईं’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल और असम में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने चुनाव आयोग की मदद से चुनाव की चोरी की है. उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस दावे का समर्थन किया कि पश्चिम बंगाल में 100 सीट की लूट की गई है.

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘बीजेपी द्वारा चुनाव आयोग के सहयोग से असम और बंगाल के चुनाव चोरी किए जाने के स्पष्ट मामले हैं. हम ममता जी से सहमत हैं. बंगाल में 100 से ज्यादा सीट चोरी हो गईं.’

राहुल गांधी ने कहा, ‘हमने पहले भी यह तरकीब देखी है.’ कांग्रेस नेता ने दावा किया कि मध्य प्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और पिछले लोकसभा चुनाव में यह देखने को मिला था. उन्होंने कहा, ‘चुनाव चोरी, संस्था चोरी – अब और चारा ही क्या है!’

Rahul Gandhi Social Media

विपक्षी गठबंधन को झटका

पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु के विधानसभा चुनावों के नतीजे विपक्षी गठबंधन इंडिया के लिए बड़ा झटका है क्योंकि इसके दो प्रमुक क्षेत्रीय घटक टीएमसी और डीएमके के किले ध्वस्त हो गए, हालांकि केरल की जीत कांग्रेस के लिये उम्मीद की नई किरण लेकर आई है.केरल अब ऐसा चौथ राज्य होगा जहां कांग्रेस का मुख्यमंत्री होगा. कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की अपने दम पर सरकार है.

इंडिया गठबंधन की एकजुटता का इम्तहान

इन चुनाव परिणामों का प्रभाव राष्ट्रीय राजनीति में व्यापक असर होगा और आगे इंडिया गठबंधन की एकजुटता का इम्तहान होगा. खासकर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के सामने बीजेपी का मुकाबला करने की बड़ी चुनौती होगी.पश्चिम बंगाल के नतीजे न केवल टीएमसी के लिए, बल्कि पूरे विपक्षी गुट के लिए एक बड़ा झटका हैं.

महिलाओं ने सबक सिखाया

कुछ दिन पहले ही, विपक्ष के एक दल आम आदमी पार्टी (आप) को उस वक्त झटका लगा था जब उसके सात राज्यसभा सदस्यों को बीजेपी का दामन थाम लिया. विपक्षी गठबंधन ने हाल ही में एकजुटता का परिचय उस वक्त दिया था जब लोकसभा में महिला आरक्षण एवं परिसीमन से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक को पारित नहीं हो सका. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि महिला आरक्षण का विरोध करने वालों को महिलाओं ने सबक सिखाया है.

कांग्रेस के लिए अच्छा संकेत नहीं

कांग्रेस को अलग अलग राज्यों में हार के बाद केरल में मिली उसकी जीत उसके लिए राहत की बड़ी खबर है. पिछले लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस को महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा और बिहार में चुनावी हार का सामना करना पड़ा था.असम में कांग्रेस को मिली करारी हार उसके लिए अच्छा संकेत नहीं है क्योंकि वह वहां पिछले 10 वर्षों से सत्ता से बाहर है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Crime Update: पैदल जा रही महिलाओं को निशाना बनाने वाले 2 स्नैचर गिरफ्तार, चोरी के 58 मामलों का हुआ खुलासा     |     Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम; इस जिले में झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले, जानें अगले 24 घंटे का पूर्वानुमान     |     Haryana CM in Assam: मुख्यमंत्री नायब सैनी बने असम बीजेपी के सह-प्रभारी, विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय नेतृत्व का फैसला     |     MP Pulse Production: मध्य प्रदेश बनेगा दालों का हब; मोहन यादव सरकार ने बनाया दलहन उत्पादन का मेगा प्लान     |     Damoh News: बीच सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा कर भागा ड्राइवर; अंधेरे में ट्रॉली से टकराया बाइक सवार, पेट के आर-पार हुई सरिया     |     Morena News: मुरैना SP के ट्रांसफर के बाद मची अफरातफरी; कार और झोले में भरकर बंगले पहुँचाई जा रही फाइलें, ऑफिस खाली     |     Barwani Weather Update: बड़वानी में बदला मौसम का मिजाज; तेज हवा के साथ बारिश, वेयर हाउस के बाहर रखा सैकड़ों क्विंटल गेहूं भीगा     |     MP News: मुरैना में शिक्षा के मंदिर में अवैध शराब का धंधा; ASP नेता के स्कूल में छापेमारी, भारी मात्रा में शराब बरामद     |     Narsinghpur Accident: नरसिंहपुर में मजदूरों पर गिरा भारी-भरकम DDS टैंक; दो की दर्दनाक मौत, फैक्ट्री में मची चीख-पुकार     |     शिवपुरी न्यूज़: ‘न भगवान रहेंगे, न कसम खानी पड़ेगी’, बार-बार की कसमों से तंग युवक ने कुएं में फेंकी 200 साल पुरानी हनुमान प्रतिमा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें