Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम; इस जिले में झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले, जानें अगले 24 घंटे का पूर्वानुमान हरियाणा By Nayan Datt On May 5, 2026 बहादुरगढ़: बहादुरगढ़ में मंगलवार को अचानक मौसम ने करवट बदल ली। तेज गर्मी के बीच आई राहत भरी बारिश के साथ ओलावृष्टि ने लोगों को हैरान कर दिया। दोपहर बाद शुरू हुई तेज बरसात के साथ-साथ तेज हवाएं भी चलती रहीं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। यह भी पढ़ें लुधियाना में 15 वर्षीय नाबालिग को बंधक बनाकर दुष्कर्म:… Aug 25, 2026 फतेहाबाद के झलनिया में होली की पुरानी रंजिश में 40 वर्षीय… Aug 25, 2026 हालांकि, जहां एक ओर बारिश से आमजन को सुकून मिला, वहीं दूसरी ओर आसमान से गिरे ओले किसानों के लिए आफत बन गए। खासकर सब्जियों की फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। खेतों में खड़ी टमाटर, भिंडी और अन्य सब्जियों पर ओलों का असर पड़ सकता है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ों की टहनियां भी टूटकर गिरीं, हालांकि किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में भी मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। प्रशासन ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। Share