MP Pulse Production: मध्य प्रदेश बनेगा दालों का हब; मोहन यादव सरकार ने बनाया दलहन उत्पादन का मेगा प्लान

भोपाल: चना, मसूर के अलावा तुअर और उड़द की दालों में देश में नंबर एक स्थान पर पहुंचने के लिए मध्य प्रदेश में अगले 5 सालों की रणनीति तैयार की गई है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में दलहन का उत्पादन बढ़ाने के लिए आत्मनिर्भर मिशन की मंजूरी दी गई है. प्रदेश सरकार इस मिशन पर अगले 5 सालों में 2442 करोड़ की राशि खर्च करेगी. इसके तहत दलहल के बीजों की गुणवत्ता में सुधार, बीजों के प्रमाणिकरण से लेकर किसानों की ट्रेनिंग तक कराई जाएगी. उधर कैबिनेट की बैठक में भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग कलस्टर की मंजूरी दी गई है.

भारत दुनिया का सबसे बड़ा दलहन उत्पादक देश होने के बाद भी देश में करीबन 60 फीसदी दलहन का आयात करना पड़ रहा है. इसको देखते हुए देश में दलहन के मामले में आत्मनिर्भर बनने के प्रयास जारी हैं. इसी के तहत मध्य प्रदेश में आत्मनिर्भर मिशन के तहत दलहन उत्पादन को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने अगले 5 साल की रणनीति तैयार की है. कैबिनेट की बैठक में इसके लिए 2442 करोड़ की राशि स्वीकृति की मंजूरी दे दी है.

इस मिशन के तहत राज्य सरकार कई स्तरों पर काम करेगी. इसमें किसानों को बेहतर क्वालिटी का दलहन का बीज उपलब्ध कराने के लिए बीजों की गुणवत्ता का काम किया जाएगा. बीज का प्रमाणिकरण, ग्रेडिंग उसकी मार्किंग की जाएगी. इसके साथ ही किसानों को दलहन को लेकर प्रशिक्षण भी दिया जाएगा.

व्यापारी कल्याण बोर्ड का होगा गठन

कैबिनेट की बैठक में प्रदेश में निर्यात को बढ़ाने के लिए प्रदेश में जिला स्तर पर व्यापार कल्याण बोर्ड गठिन करने का निर्णय लिया है. मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि “व्यापार और व्यापार से संबंधी कल्याण कार्य के तहत राष्टीय स्तर पर राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया गया है. इसकी तर्ज पर मध्य प्रदेश में राज्यस्तरीय कल्याण बोर्ड बनाने का निर्णय लिया गया है. इसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री रहेंगे. इसमें एमएसएमई मंत्री सदस्य रहेंगे.

इसके अलावा व्यापार से जुडे़ विभिन्न संगठन जैसे फिक्की, लघु उद्योग भारती और दूसरे संगठन भी इसमें सदस्य रहेंगे. जिला स्तर पर भी इसकी समितियां बनाई जाएंगी. यह संगठन निर्यात को बढ़ावा देने का काम करेंगे, ताकि छोटे व्यापारी भी निर्यात के लिए आगे आ सकें. नियमों के सरकारीकरण के लिए समितियां सुझाव देंगे.

भोपाल में बनेगा मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर

कैबिनेट की बैठक में इलेक्ट्रानिक मैन्युफैक्चरिंग कलस्टर के लिए 1295 करोड़ की स्वीकृति दी गई है. यह क्लस्टर भोपाल के पास केन्द्र और राज्य सरकार के सहयोग से बन रहा है. यह 200 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में तैयार हो रहा है. इसमें सेमिकंडक्टर से जुड़े सभी काम होंगे. इसकी नीति को 5 साल के लिए 1295 करोड़ की स्वीकृति दी गई है.

कैबिनेट की बैठक में 38 हजार 555 करोड़ की योजनाओं से जुड़े कामों को निरंतरता दी गई है. चार लोक निर्माण विभाग की चार और महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाएं शामिल हैं.

कैबिनेट में मंत्रियों को परोसी गई झालमुड़ी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में सभी मंत्रियों को झालमुड़ी परोसी गई. एमएसएमई मंत्री चैतन्य कश्यप ने कहा कि “चुनाव के अंदर इस स्थानीय उत्पाद को राष्ट्रीय उत्पाद का स्थान प्राप्त हुआ है. कैबिनेट की बैठक में सभी मंत्रियों ने झालमुड़ी खाई. झालमुड़ी मध्य प्रदेश का भी मुख्य खाद्य पदार्थ है. रतलाम में सेव परमल खाते हैं, इसी तरह महाराष्ट्र में भेलपुरी और बंगाल में यही झालमुड़ी है.

गोडाउन में गेहूं रखवाने के निर्देश

मंत्री चैतन्य कश्यप में कहा कि प्रदेश में गेहूं उपार्जन का काम तेजी से चल रहा है. अभी तक 41 लाख मेट्रिक टन का उपार्जन किया जा चुका है और इसका 6520 करोड़ की राशि का भुगतान किया जा चुका है. 14 लाख 70 हजार किसानों ने पंजीयन कराया था, इसमें से 7 लाख से ज्यादा किसानों के गेहूं का उपार्जन किया जा चुका है. बड़े किसानों का गेहूं का उपार्जन किया जा रहा है. सभी जिलों को उपार्जन के साथ गोडाउन में गेहूं रखवाने की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के पहले खरीदा गया गेहूं गोडाउन में पहुंच जाए.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या ‘मक्का डिफेंस पैक्ट’ में शामिल होगा ईरान?     |     गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में बड़ा कबूलनामा     |     EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तरीका     |     अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत     |     ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी ITC घोटाला     |     🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज     |     लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर पुलिस तैनात     |     बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन को पुलिस ने दबोचा     |     बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे दिग्गज     |     जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 बच्चे पहुंचे     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें