Damoh News: बीच सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा कर भागा ड्राइवर; अंधेरे में ट्रॉली से टकराया बाइक सवार, पेट के आर-पार हुई सरिया मध्यप्रदेश By Nayan Datt On May 5, 2026 दमोह। जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत समन्ना बायपास पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रैक्टर-ट्राली सड़क पर बिना किसी संकेतक या चेतावनी के खड़ी थी। अंधेरा होने के कारण बाइक सवार को ट्राली दिखाई नहीं दी और वह सीधे उससे जा टकराया। उसी समय रास्ते से गुजर रहे युवक ने दिखाई तत्परता किनारे खड़ी लोहे की सरिया से भरी ट्रैक्टर-ट्राली से टकराने पर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्राली में रखी सरिया युवक के पेट सहित शरीर में घुस गई। घायल की पहचान पटेरा थाना क्षेत्र के सतरिया गांव निवासी दामोदर पटेल पुत्र मूरतिया पटेल 50 वर्ष के रूप में हुई है। Share