नशा तस्करों पर पुलिस का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! हेरोइन की बड़ी खेप सप्लाई करने जा रहा तस्कर गिरफ्तार; नशे के काले कारोबार का पर्दाफाश पंजाब By Nayan Datt On Mar 15, 2026 लुधियाना : कार में हेरोइन सप्लाई करने जा रहे नशा तस्कर को थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने काबू कर लिया । पुलिस ने आरोपी की कार से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की है । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नशा तस्करी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है । पुलिस ने आरोपी की पहचान फौजी मोहल्ला के रहने वाले तरूण अरोड़ा उर्फ बाबा के रूप में की है । यह भी पढ़ें भदौड़ में सुखबीर बादल की दहाड़! “नशे और गैंगस्टर का… Mar 15, 2026 पंजाब में फिर लौटेगी ठंड! 9 जिलों में ओले गिरने का… Mar 15, 2026 सब इंस्पैक्टर निर्मल सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी गश्त के संबंध में भारत नगर चौक साइड से बस स्टैंड रोड़ को जा रहे थे तो बस स्टैंड पुल के नीचे पार्क की गई एक कार में एक युवक शक्की हालत में बैठा हुआ था, जो कि पुलिस पार्टी को देख कर भागने लगा । शक होने पर जब उसकी कार की तलाशी ली गई तो कार से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की गई । आरोपी को कोर्ट में पेश कर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है । आरोपी से पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि आरोपी हेरोइन कहां से लेकर आया था और किन लोगों को सप्लाई करनी थी । आरोपी से उसके साथियों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है । Share