नोएडा की सड़क बनी डांस फ्लोर! चलती कार की छत पर कपड़े उतारकर मचाया हुड़दंग, वीडियो वायरल

नोएडा में नए साल के जश्न के दौरान कुछ युवकों ने कानून-व्यवस्था को ताक पर रखकर सड़कों पर जमकर हुड़दंग मचाया. आधा दर्जन से अधिक युवकों ने चलती कार में तेज आवाज में गाने बजाए और कार की छत पर खड़े होकर नाचते हुए बवाल किया. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह कुछ युवक गाड़ी की छत पर चढ़कर डांस और हुड़दंग कर रहे हैं. किसी राहगीर ने इसकी वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी.

सड़कों पर हुड़दंग की वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस गाड़ी नंबर के आधार पर युवकों की पहचान करने में जुट गई है. हालांकि, अभी तक पुलिस के हाथ कोई खास जानकारी नहीं लगी है. यह वीडियो जीआईपी मॉल के पास का बताया जा रहा है.

लगा रहा जाम

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवकों ने सड़क के बीचों-बीच कार रोक दी और तेज म्यूजिक के साथ डांस करने लगे. इस दौरान उन्होंने सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. राहगीरों और वाहन चालकों को काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है. कई यूजर्स ने सवाल उठाए हैं कि नए साल के नाम पर इस तरह का हुड़दंग कब तक बर्दाश्त किया जाएगा. लोगों ने पुलिस से ऐसे युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

युवकों की तलाश में पुलिस

डीसीपी ट्रैफिक ने इस पूरे मामले में बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है. संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस का स्पष्ट कहना है कि नए साल के जश्न के दौरान किसी भी तरह की अराजकता, ट्रैफिक जाम या नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

गौरतलब है कि नए साल और त्योहारों के दौरान नोएडा में इस तरह के हुड़दंग के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं. पुलिस बार-बार अपील करती रही है कि लोग जश्न मनाएं, लेकिन कानून के दायरे में रहकर. पुलिस ने चेतावनी दी है कि इस तरह के मामलों में दोषियों पर भारी जुर्माना, वाहन सीज और कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     करेंसी मार्केट में हड़कंप! युद्ध के बीच रिकॉर्ड स्तर पर गिरा भारतीय रुपया, आपकी जेब पर कैसे होगा इसका असर?     |     Google की बढ़ी टेंशन! रॉकेट की स्पीड वाला नया ChatGPT लॉन्च, इन फीचर्स के आगे सब फेल!     |     सावधान! होली पर ग्रहों का बड़ा फेरबदल: शनि की दृष्टि बिगाड़ सकती है खेल? जानें अपनी राशि का हाल     |     होली का मजा न बन जाए सजा! ज्यादा भांग पीने से शरीर पर होते हैं ये 5 बुरे असर, डॉक्टर ने दी चेतावनी     |     ट्रेन से बांधा पूरा पेड़! होलिका दहन के लिए ऐसा पागलपन देख हैरान रह गई पुलिस, गिरफ्तार हुए सभी आरोपी     |     Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |     बरेली में ‘इश्क’ का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म हुई दो जिंदगी     |     Bhagalpur News: भागलपुर में दुकान में घुसी मुखिया की अनियंत्रित कार, एक की मौत और 8 घायल     |     सावधान! होली पर बदलने वाला है मौसम: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं     |     नोएडा में दबंगई की हद! महिलाओं ने विरोध किया तो तान दी पिस्टल, फिर पीछे छोड़ दिया पालतू कुत्ता; वीडियो वायरल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें