नोएडा में दबंगई की हद! महिलाओं ने विरोध किया तो तान दी पिस्टल, फिर पीछे छोड़ दिया पालतू कुत्ता; वीडियो वायरल

नोएडा के सेक्टर 70 स्थित बसई गांव में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप बच गया जब दूध लेने जा रही दो महिलाओं के साथ एक युवक ने रास्ते में अभद्रता की. महिलाओं के विरोध करने पर युवक ने अपने पालतू कुत्ते से उन पर हमला करवा दिया. पीड़ित महिलाओं ने इस मामले में फेस 3 थाना पुलिस से शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता मंजू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बसई गांव में रहती है रविवार सुबह करीब 5 बजे वह अपनी पड़ोसन सुनीता के साथ दूध लेने के लिए घर से निकली जब दोनों महिलाएं पहलवान मार्केट के पास पहुंची तभी पास में रहने वाले युवक ने उनके साथ अभद्रता करना शुरू कर दिया. महिलाओं ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने अपने पालतू कुत्ते को उन पर छोड़ दिया.

कुत्ते ने महिला पर हमला कर दिया जिससे उनके कपड़े भी फट गए और वह घबरा गईं. इसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस से इस मामले की शिकायत की. रविवार से लेकर मंगलवार तक जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हुए और थाने का घेराव कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की.

परिजनों ने थाने का किया था घेराव

थाने में हंगामे के बाद उच्च अधिकारियों ने जब मामले का संज्ञान लेते हुए फेस 3 थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया. आसपास की सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए जिसमें पाया गया कि युवक ने महिलाओं से अभद्रता की. इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया.

महिलाओं ने क्या कहा?

महिलाओं का कहना है कि एरोप्लेन के सामने पिस्टल भी तान दी इससे घबराकर दोनों वहां से भागने लगी, लेकिन आरोपी युवक ने करीब 100 मीटर तक उनका पीछा किया. महिलाओं ने अपने-अपने घर जाकर सारी बात परिजनों को बताई. परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ एक शिकायत दी. वहीं इस पूरे मामले में एडिशनल डीसीपी सेंट्रल आरके गौतम का कहना है कि शुरुआती जांच में महिलाओं पर पिस्टल ताने जाने का आरोप सही नहीं पाया गया है. युवक की महिलाओं से कहा सुनी जरूर हुई थी, शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. इस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Bhopal Power Cut Today: भोपाल के 35 इलाकों में आज छाया रहेगा अंधेरा; जानें आपके क्षेत्र में कब तक रहेगी बिजली गुल     |     MP Crime News: मध्य प्रदेश में रेप के आरोपी ने की पीड़िता की हत्या; केस वापस न लेने पर जमानत पर बाहर आए दरिंदे ने मार डाला     |     Patna Murder Case: अवैध संबंधों ने उजाड़ा घर! पटना में पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार     |     Bihar Crime News: बिहार में वारदातों को अंजाम देकर मलेशिया भाग जाता था जयराम, 24 संगीन मामलों के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा     |     Dhamtari Crime News: धमतरी में बीच सड़क बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या; बाइक एक्सीडेंट और उधारी के विवाद में वारदात     |     Railway Crime: ट्रेन में हथियारों की डिलीवरी करने आ रहे थे बदमाश; यात्रियों पर तानी पिस्टल, पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में किया अरेस्ट     |     Pune Crime News: ‘भाई जल्दी घर आ जाओ, मैं मर रही हूं…’, पुणे में सिरफिरे प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका का गला रेता     |     Delhi Terror Plot: दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम; आतंकियों के निशाने पर थे बड़े मंदिर और मशहूर ढाबे, पाकिस्तान भेजी गई तस्वीरें     |     Mysuru Mirror Wall: मैसूर में खुले में पेशाब करने वालों की अब खैर नहीं; सड़कों पर लगी ‘शीशे वाली दीवार’ सिखाएगी सबक     |     Jharkhand Politics: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की हेमंत सोरेन को बड़ी चेतावनी; बोले- “अब NDA में शामिल होना ही पड़ेगा”     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें