इंदौर की सोनम से भी शातिर निकली रांची की नीतू! सुपारी किलर से कराई पति की हत्या, ऐसे खुली इस ‘कातिल पत्नी’ की पोल

झारखंड की राजधानी रांची में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की सुपारी देकर हत्या करवा दी. मृतक की पहचान रांची जिले के हुसीर गांव निवासी विजय लोहरा के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी पत्नी नीतू देवी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके प्रेमी और वारदात को अंजाम देने वाले शूटरों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

पुलिस जांच में सामने आया कि नीतू देवी का एक युवक के साथ अवैध संबंध था. पति विजय लोहरा को जब पत्नी के इस संबंध की जानकारी मिली, तो उसने इसका कड़ा विरोध शुरू कर दिया. पति का यह विरोध नीतू और उसके प्रेमी को नागवार गुजरा. दोनों ने मिलकर विजय को रास्ते से हटाने की साजिश रची और उसकी हत्या के लिए सुपारी दे दी.

अपहरण कर युवक की हत्या

पूरी प्लानिंग के तहत 10 फरवरी को विजय को कार में बैठाकर अपहरण कराया गया. इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई और शव को अनगड़ा थाना क्षेत्र के हेसल स्थित रिंग रोड की सर्विस सड़क पर सुनसान स्थान पर फेंक दिया गया, ताकि पहचान और जांच में देरी हो सके. बाद में शव मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों तथा पूछताछ के आधार पर पूरा मामला उजागर हो गया.

सुपारी किलरों की तलाश जारी

विजय लोहरा की हत्या के मामले में पत्नी नीतू की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उसके प्रेमी और सुपारी किलरों की तलाश में जुटी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हत्या के लिए कितनी राशि की सुपारी दी गई थी और साजिश में और कौन-कौन शामिल था.

गौरतलब है कि इससे पहले भी रांची जिले में अवैध संबंधों के चलते एक जघन्य हत्या का मामला सामने आ चुका है. सोनाहातू थाना क्षेत्र में हरिहर महतो नामक युवक की उसकी शादीशुदा प्रेमिका ने अपने पति और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी थी. आरोपियों ने हरिहर का गला और निजी अंग काटकर शव को कांची नदी किनारे फेंक दिया था. इस मामले में सोनाहातू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुलोचना देवी और उसके पति छत्रपति महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     PM Modi Sikkim Visit: सिक्किम के 50 साल पूरे होने पर पीएम मोदी की बड़ी सौगात, ₹4000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का करेंगे शिलान्यास     |     SCO Meeting 2026: बिश्केक में SCO की बैठक में शामिल होंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, क्षेत्रीय सुरक्षा और आतंकवाद पर होगी चर्चा     |     Firozabad Crime News: फिरोजाबाद में दिनदहाड़े 10 लाख की लूट, तमंचा सटाकर युवक से छीने पैसे, जांच में जुटी पुलिस     |     Maharashtra MLC Election: शिंदे की शिवसेना में मचा घमासान, नीलम गोरे और बच्चू कडू की उम्मीदवारी पर विरोध तेज     |     Free Petrol Offer: फ्री पेट्रोल पाने के लिए लगी वाहनों की लंबी लाइन, पंप मालिक के एक फैसले से खिले चेहरे     |     UP Crime Update: हापुड़ में आग का कहर! 70 झुग्गियां और 2 फैक्ट्रियां जलकर स्वाह, मची भारी अफरा-तफरी     |     Positive News: घर आई नन्हीं परी तो पिता ने डॉक्टरों के लिए किया कुछ ऐसा, देखकर पूरा अस्पताल हो गया भावुक     |     Dehradun Weather Update: देहरादून में गर्मी ने तोड़ा 17 साल का रिकॉर्ड, रेड अलर्ट जारी; जानें कब मिलेगी राहत     |     Madhya Pradesh Crime: रीवा में चोरी का अनोखा तरीका, अंडरवियर में छिपाए ब्रांडेड कपड़े, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत     |     Ghazipur News: पीड़ित परिवार से मिलने कल गाजीपुर जाएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल, अखिलेश यादव देंगे ₹5 लाख की आर्थिक मदद     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें