UP Crime Update: हापुड़ में आग का कहर! 70 झुग्गियां और 2 फैक्ट्रियां जलकर स्वाह, मची भारी अफरा-तफरी

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में भीषण आग के तांडव में 70 झुग्गियां जलकर राख हो गईं. पिलखुवा थाना क्षेत्र में मोदीनगर रोड स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री के पास बनी झुग्गी बस्ती में सुबह भीषण आग लग गई. आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 70 झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया. आग आसपास के गोदामों और फैक्ट्रियों तक फैल गई. इससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं.

हापुड़ से पिलखुवा के अर्जुननगर की दूरी करीब 10 किलोमीटर है और जो भीषण आग लगी थी, उसका काले धुएं का गुबार करीब 10 किलोमीटर तक देखा गया. भीषण आग के कारण आसमान में काला धुआं ही नजर आ रहा था.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे झुग्गियों से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद देखते ही देखते आग की ऊंची लपटें उठने लगीं. झुग्गियों में रखी प्लास्टिक, पॉलिथीन, लकड़ी और कबाड़ जैसे ज्वलनशील पदार्थों ने आग को और भड़काया, जिससे आग तेजी से फैलती चली गई. आग की लपटें पास स्थित गायत्री लॉजिस्टिक ट्रांसपोर्ट, यूनाइटेड ट्रांसपोर्ट और एक जींस सिलाई फैक्ट्री तक पहुंच गईं. गोदामों में रखा भारी मात्रा में कपड़ा जलकर राख हो गया.

जानकारी के अनुसार, एक गोदाम में करीब 800 गांठ और दूसरे में लगभग 250 गांठ माल रखा था, जो पूरी तरह नष्ट हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंच गया. करीब आठ दमकल गाड़ियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग बुझाने के दौरान पूरे इलाके में धुएं का गुबार छाया रहा, जिससे आसपास के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से झुग्गियों में रह रहे परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. हालांकि आग में झुग्गियों में रखा घरेलू सामान, कपड़े, नकदी और जरूरी दस्तावेज जलकर खाक हो गए, जिससे प्रभावित परिवारों के सामने भारी संकट खड़ा हो गया है. मौके पर पहुंचीं क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान ने राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं, मामले की जांच की जा रही है.

प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक इस अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि वास्तविक क्षति का आकलन किया जा रहा है. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.

पीड़ितों के पुनर्वास की चुनौती

घटना के बाद प्रशासन के सामने प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की चुनौती खड़ी हो गई है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ितों को आर्थिक सहायता और रहने की व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है. वहीं, दमकल विभाग आग लगने के कारणों की गहन जांच में जुटा हुआ है.

झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोग मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे और सैकड़ों परिवार इस पर निर्भर थे. जानकारी के अनुसार, कई लोग वोट देने के लिए पश्चिम बंगाल गए हुए थे, तभी सुबह उनकी झोपड़ियों में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई, जिससे उनके जरूरी दस्तावेज भी जलकर राख हो गए.

आग आसपास की फैक्ट्रियों तक भी पहुंच गई और इस भीषण हादसे में करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है. आग लगने के कारणों की जांच में दमकल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी जुटे हुए हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Ganga Expressway Alert: सीएनजी गाड़ी है तो सावधान! 594 किमी के सफर पर नहीं मिलेगा एक भी गैस पंप, पेट्रोल-डीजल को लेकर मिली राहत     |     Bengal Election Phase 2: फाल्टा में खूनी खेल! वोट देने पर मां-बेटे को ‘मर्डर’ की धमकी, हिंसा के बीच NIA की तैनाती और कई जगह लाठीचार्ज     |     IPL 2026: ऋषभ पंत की एक्स-गर्लफ्रेंड ईशा नेगी ने श्रेयस अय्यर के लिए लुटाया प्यार! पोस्ट में की ऐसी गलती कि सोशल मीडिया पर मच गया बवाल     |     भोजपुरी इंडस्ट्री में फिर मचेगा तहलका! खेसारी लाल यादव के नए गाने ‘ससुरवा में का करबू?’ का पोस्टर रिलीज, रानी के साथ जमी जोड़ी     |     Israel-Lebanon War: लेबनान में इजराइल का ‘महाविस्फोट’, 450 टन बारूद से उड़ाई हिजबुल्लाह की 2 KM लंबी सुरंग; भूकंप जैसा कांपा इलाका     |     Ganga Expressway Inauguration: पीएम मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज का सफर अब सिर्फ 6 घंटे; जानें 12 जिलों को कैसे होगा फायदा     |     Smartphone Care Tips: चिलचिलाती गर्मी में कहीं ब्लास्ट न हो जाए फोन की बैटरी! स्मार्टफोन को ठंडा रखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स     |     PM Modi in Kashi: सर्वार्थ सिद्धि योग में पीएम मोदी ने की बाबा विश्वनाथ की विशेष पूजा, बंगाल चुनाव के नतीजों से पहले लिया आशीर्वाद     |     गर्मियों में अमृत है ‘सौंफ का पानी’: खाली पेट पीने से वेट लॉस और ग्लोइंग स्किन समेत मिलते हैं ये 5 बेमिसाल फायदे     |     Jalgaon Accident News: जलगांव में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने के बाद गैस टैंकर से टकराई क्रूजर; नई नवेली दुल्हन समेत 3 की मौत     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें