BJP District Workshop: भाजपा की जिला योजना कार्यशाला, आदित्य साहू बोले- हमारे लिए राष्ट्र प्रथम सर्वोपरि

रांची: झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर जिला योजना कार्यशाला आयोजित की गई. इस कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुन्द सहाय मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

कार्यशाला में अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा में राष्ट्र और संगठन सर्वोपरी है. भाजपा का हर एक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करता है. उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से इस प्रकार का अभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक, व्यवहारिक एवं नेतृत्व के स्तरों पर निपुण करने का काम करता है.

कार्यशाला में शामिल पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस प्रशिक्षण का मूल उद्देश्य सभी कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति और सेवाभाव के मूल मंत्र से जोड़ना है. यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं में समाज के प्रति संवेदनशीलता और दायित्व बोध जागृत करने का भी सशक्त माध्यम है.

वहीं, झारखंड भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय और एकात्म मानववाद का दर्शन ही भारतीय जनता पार्टी की कार्य संस्कृति की मूल आत्मा है. प्रशिक्षण केवल जानकारी देने भर का माध्यम नहीं होता बल्कि कार्यकर्ता के व्यक्तित्व निर्माण की प्रक्रिया है. इस कार्यशाला में प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा सभी जिला अध्यक्ष एवं कई कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे.

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान क्या है?

भाजपा का ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ (Pandit Deendayal Upadhyaya Prashikshan Mahabhiyan) एक व्यापक कैडर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जिसका मूल उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक और व्यावहारिक रूप से मजबूत बनाना है.

यह अभियान पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर है, जो भाजपा के वैचारिक स्तंभ माने जाते हैं. उन्होंने एकात्म मानववाद (Integral Humanism) का सिद्धांत दिया जो इस प्रशिक्षण का मूल आधार भी है. महाअभियान का मुख्य उद्देश्य भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा जैसे राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक पहचान और एकात्म मानववाद के सिद्धांत से परिचित कराने के साथ साथ बूथ स्तर से लेकर जिला और राज्य स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए कौशल विकास करना है. भाजपा के कार्यकर्ताओं में नेतृत्व विकास के साथ-साथ सेवा भाव विकसित करने के उद्देश्य से यह अभियान कई स्तरों पर चलाया जाता है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Firozabad Crime News: फिरोजाबाद में दिनदहाड़े 10 लाख की लूट, तमंचा सटाकर युवक से छीने पैसे, जांच में जुटी पुलिस     |     Maharashtra MLC Election: शिंदे की शिवसेना में मचा घमासान, नीलम गोरे और बच्चू कडू की उम्मीदवारी पर विरोध तेज     |     Free Petrol Offer: फ्री पेट्रोल पाने के लिए लगी वाहनों की लंबी लाइन, पंप मालिक के एक फैसले से खिले चेहरे     |     UP Crime Update: हापुड़ में आग का कहर! 70 झुग्गियां और 2 फैक्ट्रियां जलकर स्वाह, मची भारी अफरा-तफरी     |     Positive News: घर आई नन्हीं परी तो पिता ने डॉक्टरों के लिए किया कुछ ऐसा, देखकर पूरा अस्पताल हो गया भावुक     |     Dehradun Weather Update: देहरादून में गर्मी ने तोड़ा 17 साल का रिकॉर्ड, रेड अलर्ट जारी; जानें कब मिलेगी राहत     |     Madhya Pradesh Crime: रीवा में चोरी का अनोखा तरीका, अंडरवियर में छिपाए ब्रांडेड कपड़े, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत     |     Ghazipur News: पीड़ित परिवार से मिलने कल गाजीपुर जाएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल, अखिलेश यादव देंगे ₹5 लाख की आर्थिक मदद     |     Jyotiraditya Scindia: ‘गाड़ी में AC नहीं, जेब में प्याज…’ भीषण गर्मी से बचने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया अपना देसी फॉर्मूला     |     Most Expensive Train: भारत की सबसे लग्जरी ट्रेन का सफर अब मई में भी, ₹18 लाख के टिकट में क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं?     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें